सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान) – उपमंडल नारायणगढ़ के गांव लौटों निवासी 29 वर्षीय युवक की अमेरिका में हत्या कर दी गई। परिजनों ने सांसद रतन लाल कटारिया व सांसद नायब सिंह सैनी से मृतक मनिन्द्र सिंह उर्फ सोनू का शव भारत मंगवाए जाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाए जाने की मांग की। मृतक के पिता अवतार सिंह व माता सुरजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा मनिन्द्र सिंह उर्फ सोनू पिछले 9 वर्षों से अमेरिका के इडियाना शहर में एक स्टोर में काम करता था। पहले मनिन्द्र सिंी की ड्यूटी दिन के समय होती थी और अब कुछ दिनों से वह दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक काम करता था।
उन्होंने बताया कि 27 फरवरी की उसके साथ एक लडक़ी थी जो 9 बजे चली गई थी परन्तु रात करीब साढ़े दस बजे सिर पर टोपी डाले एक निग्रो बदमाश ने पहले उसे गोली मारी जो उसकी बाजू में लगने पर वह नीचे गिर गया। उसका मोबाईल व गल्ले से पैसे लेकर जाते हुए उक्त बदमाश ने मनिन्द्र सिंह पर दोबारा से गोली चलाई जो उसकी छाती पर लगने पर थोड़ी देर के बाद ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही स्टोर के मालिक को पता चला तो वह मौके पर पहुंचा और उसने इंडिया में फोन कर पूरी घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद गांव लौटों में मनिन्द्र सिंह के घर मातम छा गया। मृतक के परिजनों व ग्रामीण केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया व सांसद नायब सिंह सैनी को मिले। उन्होंने मनिन्द्र सिंह के शव को जल्द से जल्द भारत मंगवाए जाने व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की। सांसद नायब सिंह सैनी ने आश्वासन देते हुए कहा कि हमारे इलाके के एक युवक मनिन्द्र सिंह की अमेरिका में गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना दुखभरी घटना है।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री जी से उनकी बात हुई है और जल्द से जल्द मनिन्द्र सिंह का शव विदेश से भारत मंगवाया जाएगा और उनके परिवार को इंसाफ मिलेगा। वहीं मंगलवार को एसडीएम नारायणगढ़ अदिति ने गांव लौटों स्थित मृतक के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया व प्रशासन की तरफ से हर सम्भव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।
Aluminium scrap recycling services Aluminium scrap segmentation Metal scrapping services