सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। नारायणगढ़ के वार्ड 13 निवासी हैड मास्टर विनोद कुमार सैनी के सुपुत्र डॉक्टर गौरव सैनी ने नीट पी जी परीक्षा 2022 में प्रथम प्रयास में ही देश भर में 510 वां रैंक प्राप्त कर अपने परिवार व नारायणगढ़ का नाम रोशन किया है। डॉक्टर गौरव सैनी के पिता हैड मास्टर विनोद कुमार सैनी ने अपने सुपुत्र की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि नीट पी जी परीक्षा 2022 में डॉक्टर गौरव सैनी का देश भर में 510 वां रैंक है जबकि आई पी यू दिल्ली में ओ बी सी वर्ग में प्रथम स्थान है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर गौरव सैनी ने एमबीबीएस की परीक्षा सरकारी मैडिकल कॉलेज दिल्ली से पास की है। उन्होंने बताया कि नीट यू जी परीक्षा में वर्ष 2016 में डॉक्टर गौरव सैनी का देश भर में ओ बी सी वर्ग में 70 वां स्थान था। डॉक्टर गौरव सैनी की माता जी श्री मति कृष्णा सैनी सीएचसी शहजादपुर में हैल्थ सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत हैं। डॉक्टर गौरव सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सदस्यों, डीएवी स्कूल नारायणगढ़ के शिक्षकों विशेषकर विज्ञान प्राध्यापिका सुषमा सैनी तथा अपने कॉलेज के प्राध्यापकों को दिया है।
Aluminium recycling planning Scrap aluminium ferrous metal Metal recovery and reprocessing center