सिविल सर्विस या स्टेट सर्विस की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे बच्चे कभी भी ले सकते हैं मार्गदर्शन : पीयूष गुप्ता
सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा जारी हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा परिणाम में नारायणगढ़ के हूडा सैक्टर 4 निवासी पीयूष गुप्ता का चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोग बधाई देने के लिए पीयुष गुप्ता के निवास पर पहुंच रहे हैं। पीयुष गुप्ता ने डीएवी स्कूल नारायणगढ़ से दसवीं कक्षा पास करने के बाद राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैक्टर 16 चण्डीगढ़ से बारहवीं कक्षा पास की जिसके बाद उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज सैक्टर 12 चण्डीगढ़ से बी ई की परीक्षा पास की। पीयूष गुप्ता यूपीएससी की परीक्षा के दो बार इंटरव्यू दे चुके हैं और एक बार यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन फोरेस्ट सर्विस परीक्षा का इंटरव्यू भी दिया। अब उनका पहले ही प्रयास में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा परिणाम में एगजीक्यूटिव ब्रांच में चयन हो गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व नारायणगढ़ वासियों को दिया जिन्होंने उनकी सफलता के लिए बहुत प्रार्थना की है। पीयूष गुप्ता ने कहा कि सिविल सर्विस या स्टेट सर्विस की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे बच्चे उनसे मिलकर मार्गदर्शन ले सकते हैं जिसके लिए वे हर समय तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्री हेम चन्द गुप्ता सेवानिवृत बैंक अधिकारी व माता मंजूषा गुप्ता शिक्षा विभाग हरियाणा से हैड टीचर सेवानिवृत हुई हैं।
पीयूष गुप्ता के मौसा राजीव अग्रवाल जी व मौसी शशी अग्रवाल जी का बेटा , पीयूष का मौसेरा भाई इंडियन फोरेस्ट सर्विस परीक्षा पास कर अधिकारी के पद पर कार्यरत है। हूडा सैक्टर 4 के निवासियों ने पीयूष गुप्ता के घर जाकर उन्हें व उनके परिवार को बधाई दी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अधिकारी राम किशन गुज्जर व विधायक शैली चौधरी ने पीयूष गुप्ता व उनके परिवार को बधाई दी। राम किशन गुज्जर ने कहा कि पीयूष गुप्ता का हरियाणा सिविल सर्विस में चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पीयूष गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। नगरपालिका नारायणगढ़ की वाईस चेयरपसर्न व वार्ड 1 की पार्षद आईना गुप्ता व वार्ड 1 निवासी आशु गुप्ता तथा वार्ड 2 के पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा ने पीयूष गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल्द ही शहर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। नरेन्द्र देव शर्मा ने कहा कि पीयूष गुप्ता ने अपने परिवार व शहर का नाम रोशन किया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हें।
Scrap metal shredding (including aluminum) Scrap aluminum repurposing Metal scrap repurposing