सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। भगवान श्री परशुराम सेवादल नारायणगढ़ द्वारा प्रधान नरेन्द्र देव शर्मा की अध्यक्षता में परशुराम भवन नारायणगढ़ में ब्राह्मण परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पंचों एवं सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों व पार्षदों को सम्मानित किया गया। समारोह में भगवान श्री परशुराम सेवादल नारायणगढ़ की जिला स्तरीय कमेटी का गठन करने, बच्चों के रिश्ते करने के लिए सभी से अपने बच्चों के रिश्ते अपने वर्ग में करने ओर गोड ब्राह्मण तथा सारस्वत ब्राह्मण की खाई को मिटा कर आपस में रिश्ते करने का आहवान किया गया। नारायणगढ़ जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति की मांग को समर्थन किया गया व देश में रावण दहन पर रोक लगाने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया गया। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में पुरोहित पुजारी कल्याण बोर्ड की घोषणा किये जाने को ब्राह्मण वर्ग के लिए नाकाफी बताते हुए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करके ब्राह्मणों को सम्मान देने की मांग की गई। परशुराम सेवादल के प्रधान नरेन्द्र देव शर्मा, श्याम लाल कौशिक, तजेश सोनक, शशि भूषण शर्मा, दिनेश गालिब, बुध राम शर्मा, अंजु शर्मा व हरीश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सुरेन्द्र आर्य, अनिल कौशिक, प्रदीप शर्मा, अश्वनी बावा, पंचायत समिति सदस्य नेहा शर्मा व अमित शर्मा, सरपंच प्रियंका शर्मा, सरपंच नेहा शर्मा, सरपंच सतीश भारद्वाज, बिच्छा राम शर्मा, पार्षद सरोज शर्मा, पूर्व पार्षद सुधा शर्मा व विनोद शास्त्री सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
Recycling resources for aluminum scrap Aluminium recycling material traceability Precious metal market dynamics