अगर नारायणगढ़ की जनता चाहेगी तो गुरपाल सिंह अकबरपुर को हल्का नारायणगढ़ से लड़वाया जायेगा विधानसभा चुनाव : सुशील गुप्ता राज्यसभा सांसद
सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। पूर्व चेयरमैन श्रम एवं निर्माण विभाग हरियाणा गुरपाल सिंह अकबरपुर उपमंडल नारायणगढ़ के कस्बा शहजादपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। गुरपाल सिंह अकबरपुर का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि गुरपाल सिंह एक वरिष्ठ राजनेता हैं जो विभिन्न सामाजिक मंचों के माध्यम से हल्का नारायणगढ़ के हितों व नारायणगढ़ को जिला बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरपाल सिंह का संघर्ष रंग लायेगा और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उपमंडल नारायणगढ़ को जिला बनाया जायेगा व क्षेत्र में अन्य सुविधाएं दी जायेंगी। गुरपाल सिंह जैसे संघर्षशील नेता के आने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलगी। राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है। हरियाणा प्रदेश में जंगलराज है। लूटपाट, हत्या, फिरौती जैसी घटनाएं शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। व्यापारियों को गोली मारने जैसी घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में कोई उद्योग नहीं आ रहा और व्यापारी पलायन करने बारे सोच रहे हैं। प्रदेश में सरकारी नौकरियां बोली लगाकर बेची जा रही हैं व स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। प्रदेश में कोई नया उद्योग नहीं लगा है। किसानों की एक भी मांग सरकार ने नहीं मानी व किसानों को झूठा आश्वासन देकर दिल्ली बार्डर से वापिस भेज दिया गया। प्रदेश सरकार हार के डर के कारण पालिकाओं व पंचायतों के चुनाव नहीं करवा रही है। भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश से लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। प्राईवेट सैक्टर में रोजगार में 75 प्रतिशत आरक्षण देने का झूठा नारा देकर सरकार प्रदेश के युवाओं को गुमराह करने की कौशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा, जजपा, इनेलो व अकाली दल सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं और झूठ बोलने में माहिर हैं। आम आदमी का भला केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।
राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 100 सीटें जीतकर सरकार बनायेगी। हरियाणा प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने के बाद उपमंडल नारायणगढ़ को जिला का दर्जा दिया जायेगा। कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन योजना को लागू किया जायेगा। प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। स्वास्थ्य सेवाएं व शिक्षा प्रणाली को ठीक किया जायेगा। गुप्ता ने कहा कि अगर नारायणगढ़ की जनता चाहेगी और गुरपाल सिंह चुनाव लउऩा चाहेंगे तो हल्का नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह अकबरपुर को विधानसभा चुनाव लड़वाया जायेगा।
पूर्व चेयरमैन गुरपाल सिंह अकबरपुर ने कहा कि वे काफी लम्बे समय से राजनीति में हैं और हल्का नारायणगढ़ के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने हल्का नारायणगढ़ के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के संघर्ष से प्रभावित हुए हैं। इस अवसर पर लोकसभा अम्बाला प्रधान रमेश दहिया, जिला प्रधान गुरचरण सिंह, हल्का प्रधान सुधीर राणा, जिला पंचकूला के प्रधान सुरेन्द्र राठी, गगन कपूर, खेम राज, ज्ञान चन्द, सरिता शर्मा, कुलदीप राठी, राजा राम, वीर लाल, गौरव बख्शी, विनेश ढाका, नसीब सिंह, जगमोहन, बलजीत सिंह, संदीप कुमार, गुरदीप सिंह, गुलशन लालपुर, गोल्डी सरपंच बतौर, रामकरण पूर्व सरपंच भारांपुर, डिप्टी राणा, कुलदीप नन्दुवाली, भिन्द्र कश्यप, अमरजीत कश्यप, मलकीत सिंह गणौली, सतीश सैनी, राम कुमार सैनी सैन माजरा, रमेश सैनी, ओम प्रकाश, गुरमेल सिंह अकबरपुर, रविन्द्र सैनी शहजादपुर, निरंजन सिंह शहजादपुर, जगदीश चन्द कक्ड़माजरा, दिलबाग सिंह पिंजोड़ी, प्रताप सिंह पिंजोड़ी, राजिन्द्र सिंह जंगूमाजरा, सुरजीत सिंह अहमदपुर, उजागर सिंह, मोहिन्द्र सिंह, एस सी व बी सी प्रधान बलविन्द्र्र डैहर व देवी चन्द मानकपुर सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Aluminum scrap quality assurance Aluminium salvage assessment Metal waste shredding
Metal scrap repurposing Ferrous waste management solutions Iron waste brokerage
Ferrous waste reclamation processing, Iron scrap refining services, Metal reclamation and utilization
Metal waste recycling depots Ferrous metal recovery and reprocessing Iron waste recovery solutions
Ferrous material by-product management, Iron scrap recovery and utilization, Metal scraps recycling solutions