जनजागरण कार्यक्रम पूरे भारत में 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक चलेगा : बलवान सिंह दौलतपुरिया
जिला अम्बाला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक शैली चौधरी व पूर्व विधायक चौधरी राम किशन गुज्जर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से होकर किया प्रदर्शन
सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। बढ़ती मंहगाई व कुशासन के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जनजागरण अभियान के तहत जिला अम्बाला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया की अध्यक्षता में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता नगर खेड़ा मन्दिर धर्मशाला नारायणगढ़ में एकत्र हुए जहां जिला अम्बाला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक शैली चौधरी व पूर्व विधायक चौधरी राम किशन गुज्जर ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की गल्त नीतियों के कारण बढती मंहगाई तथा प्रदेश में चौपट हुई कानून व्यवस्था के बारे अवगत करवाया व कांग्रेस पार्टी द्वारा बढ़ती मंहगाई व कुशासन के विरोध में पूरे देश में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के बारे जानकारी दी। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य बाजार से होते हुए अनाज मंडी नारायणगढ़ पहुंचे व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला अम्बाला पर्यवेक्षक पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में आम लोगों को बढती मंहगाई व भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे अवगत करवाने के लिए प्रदर्शन किया गया है। पूरे देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। यह जनजागरण कार्यक्रम पूरे भारत में 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक चलेगा। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता गांव स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को बढती मंहगाई व भाजपा सरकार की गल्त नीतियों से अवगत करवाने का काम करेंगे। विधायक शैली चौधरी ने कहा कि पूरे देश में बढती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी जन जागरण कार्यक्रम चला रही है। हरियाणा में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा की अगुवाई में जन जागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को बढती मंहगाई व भाजपा सरकार की गल्त नीतियों के बारे जागरूक करेंगे।
पूर्व विधायक चौधरी राम किशन गुज्जर ने कहा कि देश में बढती हुई मंहगाई के विरोध कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे भारत में 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक जन जागरण अभियान चलाकर देश की जनता को जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा में जनजागरण कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा की अगुवाई में चलाया जा रहा है। कुमारी शैलजा पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जागरूक कर रही हैं। इसी अभियान के तहत आज नारायणगढ़ में पद यात्रा आयोजित की गई है। आज जनता के लिए मंहगाई ही सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। नोटबंदी के बाद मंहगाई लगातार बढ रही है। पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेण्डर तथा राशन आदि के दाम आसमान को छू रहे हैं। बढ़ती मंहगाई के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाकर लोगों को भाजपा सरकार की गल्त नीतियों के बारे जागरूक करने का काम कर रही है। राम किशन गुज्जर ने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सभी रूके हुए विकास कार्य तेज गति से करवाए जायेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता बिरेन्द्र सिंह गुज्जर, खंड नारायणगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रधान गुरमिन्द्र सिंह बेरखेड़ी, खंड शहजादपुर कांग्रेस कमेटी प्रधान पवन धीमान, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका अमित वालिया, संदीप नखड़ौली, सर्वजीत सिंह विक्की, राज कुमार धीमान, श्याम लाल धीमान, नरेन्द्र देव शर्मा, पार्षद सुधा शर्मा, लाडी सरपंच रसौर, बिल्ला डेरा, सम्मी खान राउमाजरा, लक्की शर्मा, राहुल कुमार, सानू मानकपुर, रवि ज्यौली, राजबीर राणा बधौली, सुखदेव सैनी सरपंच गदौली, रविन्द्र बरौली, सतपाल टोका, नफीज उज्जल, पार्षद सुरेश धीमान, जितेन्द्र अब्दुला व मुलख राज भी मौजूद थे।
Scrap aluminium supply Scrap aluminium life cycle analysis Metal scrap reclamation