सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। भगवान श्री परशुराम सेवादल नारायणगढ़ के सदस्यों द्वारा श्री परशुराम मंदिर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। सुबह रामायण पाठ के भोग के उपरांत हवन यज्ञ किया गया। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलित करके की गई जिसमें सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। ब्लू बेल्स स्कूल के बच्चों द्वारा भगवान परशुराम जी की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए। समारोह में समाज के बजुर्गो व नगर की विभिन्न संस्थाओं का सम्मान किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। समारोह के अंत में भंडारा वितरित किया गया। भगवान परशुराम सेवादल के प्रधान नरेन्द्र देव शर्मा ने मंच संचालन किया। शर्मा ने बताया कि श्री परशुराम सेवादल नारायणगढ़ 1987 से सामाजिक कार्य कर रहा है। इन समाज के हित के कार्यों को करने में समाज के बजुर्गो व युवाओं का पूर्ण सहयोग मिलता रहा है। अब संस्था ने जिला स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है जल्द ही जिला अम्बाला के विभिन्न खंडों में कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।
इस अवसर पर रविदास सभा, सैनी सभा, गुर्जर सभा, नामदेव सभा, अहलूवालिया सभा, नेता जी क्लब, गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब, अग्रवाल सभा, गौशाला समिति आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, सुरेन्द्र राणा, अमित अग्रवाल, जजपा हल्का प्रधान हरबिलास, इनैलो नेता तेजपाल शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव अंकुर मेहता, आम आदमी पार्टी से गुलशन सैनी, नायब तहसीलदार संजीव अत्री, श्याम लाल कौशिक, तजेश शौनक, हरीश शर्मा, दिनेश गालिब, अश्वनी बावा, प्रदीप शर्मा, विनोद शास्त्री, सुशील शर्मा, पवन शर्मा, मंगत राम शर्मा, चन्द्रकांत शर्मा, ऋषि शर्मा, माम चंद कुराली, राजीव मेहता, डा. विनोद कौशिक, राजिन्द्र शर्मा, मदन लाल शर्मा, कौशल शर्मा, रोहित जोशी, रजनीश शर्मा, रमन भारद्वाज, राज कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, अश्वनी शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, नीतिश गालिब, डा. विशाल मौदगिल, डा. नीतू मौदगिल, पूर्व पार्षद सुधा शर्मा, बेबी शर्मा, ममता शर्मा, शकुंतला शर्मा, पुष्पा शर्मा, राजेश शर्मा, पवन शर्मा, हर्ष शर्मा, शिव कुमार शर्मा, रामेश्वर दास शर्मा, अनिल कुमार बिच्छा राम शर्मा, संजीव शर्मा व शहर के सभी पार्षदगण एवं पूर्व पार्षदगण मौजूद थे।
Scrap aluminium purification Aluminium salvage assessment Scrap metal disassembling
Metal recycling procurement Ferrous material treatment Iron scrap assessment
Ferrous metal industry publications, Scrap iron reclaiming services, Metal scrap reutilization