नारायणगढ़ में भाकियू ने किया सांसद नायब सिंह सैनी की ट्रैक्टर यात्रा का विरोध
सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा के लोकसभा अम्बाला से सांसद रतन लाल कटारिया व कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ से शहजादपुर तक टै्रक्टर यात्रा निकाली जिसमें सैंकड़ों की संख्या में किसान अपने टै्रक्टरों पर सवार होकर शामिल हुए। सैनी धर्मशाला नारायणगढ़ से शुरू हुई इस ट्रैक्टर यात्रा में सबसे आगे टै्रक्टर पर सांसद रतन लाल कटारिया व कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी सवार थे। टै्रक्टर यात्रा का नारायणगढ़ के मिलन पैलेस के सामने भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के सदस्यों द्वारा काले झण्डे दिखाकर विरोध किया गया। विरोध करने वालों में भाकियू चढूनी गुट के जिला प्रधान मलकीत सिंह सैंकड़ों किसानों सहित मौजूद रहे। भाकियू के सदस्यों ने मिलन पैलेस नारायणगढ़ के सामने ट्रैक्टरों का रास्ता रोक लिया व सांसद रतन लाल कटारिया व कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाकर भाजपा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद रतन लाल कटारिया व सांसद नायब सिंह सैनी के मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाकियू के सदस्यों ने लगभग 2 घंटे तक ट्रैक्टर यात्रा को रोके रखा। इस दौरान सांसद नायब सिंह सैनी के ट्रैक्टर के साथ वाले टै्रक्टर पर सवार खंड नारायणगढ़ के गांव बड़ा गढ़ निवासी किसान भरत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिन्हें किसानों द्वारा ट्रैक्टर से उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां किसान भरत सिंह की मौत हो गई। भाकियू के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून किसानों के विरोध में हैं। इन कानूनों से किसान बर्बाद हो जायेगा। सांसद रतन लाल कटारिया व सांसद नायब सिंह सैनी इन कानूनों को किसानों के हित में बताकर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं लेकिन अगर ये कानून किसानों के हित में हैं तो भाजपा के नेताओं को ट्रैक्टर रैली निकालने व पुलिस बल लगाने की क्या जरूरत है। जिला प्रधान ने कहा कि किसानों द्वारा इन कृषि कानूनों का विरोध किया जायेगा।
सांसद कटारिया ने कहा कि सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरी है जिसे किसान समझ चुके हंै और कांगे्रस व उसके सहयोगी दल स्वार्थ वश कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान की आय को दोगुणा करने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे रहे हंै। जिसके दृष्टिïगत ही तीन कृषि कानून बनाये गए हैं जो पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। इन कानूनों से जहां किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी मिली है, वहीं इनसे किसान की जिंदगी में अभूतपूर्व परिवर्तन होंगे। विपक्षी दल केवल किसानों को बहकाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान की मर्जी है कि वह अपनी फसल मंडी में बेचे या बाहर बेचे यह उसकी मर्जी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पहले भी था आज भी है और आगे भी रहेगा। कृषि बिल पास होने के बाद से कांग्रेस व उसके अंतरंग मित्र दल मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे है।
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि नये कृषि कानून किसान की आर्थिक आजादी का रास्ता खोलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून आने से किसान और अधिक खुशहाल होगा और मंडियों की व्यवस्था जस की तस बरकरार रहेगी। इसके साथ-साथ एमएसपी भी रहेगा जिसमें हर वर्ष बढ़ौतरी भी होगी। प्रदेश सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद रही है। इन कानूनों के समर्थन में व किसानों को जागरूक करने के लिए ही यह जनजागरण ट्रैक्ट्रर यात्रा निकाली गई है। नए कृषि बिलों का सभी किसान समर्थन कर रहे हैं। केवल कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसानों को बहकाने का काम कर रहे हैं।
केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा के लोकसभा अम्बाला से सांसद रतन लाल कटारिया व कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी द्वारा नारायणगढ़ से शहजादपुर तक निकाली गई टै्रक्टर यात्रा का भाकियू चढूनी गुट के सदस्यों द्वारा मिलन पैलेस नारायणगढ़ के सामने विरोध किया गया। जहां सांसद नायब सिंह सैनी के ट्रैक्टर के बांये ओर एक अन्य ट्रैक्टर पर सवार खंड नारायणगढ़ के गांव बड़ा गढ़ निवासी किसान भरत सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके साथियों ने उसे ट्रैक्टर से उतारा व साथ स्थित एक पेट्रोल पैंप पर लेटाया जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रशासन की ओर से मौके पर कोई एम्बुलैंस मौजूद नहीं थी। नारायणगढ़ पुलिस ने मृतक भरत सिंह के पुत्र भूपिन्द्र सिंह की शिकायत पर मलकीत सिंह, फकीर चन्द, अमरजीत, जय सिंह, सुखविन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह व जन्टी के खिलाफ धारा 120 बी, 148, 149, 302 व 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
Copper scrap buyers and sellers Scrap Copper separation methods Scrap metal financial analysis
Copper cable sellers, Scrap metal price volatility, Scrap copper recycling plant