सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। विधायक शैली चौधरी ने नारायणगढ़ शहर की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर डीएमसी अम्बाला डा. संगीता से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि नारायणगढ़ शहर के लोग नगरपालिका कार्यालय की कार्यशैली को लेकर परेशान हैं। लोगों को प्रॉपर्टी आई डी व परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक करवाने व एनडीसी जारी करवाने के लिए महीनों नगरपालिका कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं लेकिन फिर भी समय पर काम नहीं हो रहे। शहर के हूडा सेक्टर 4 की गलियां टूटी पड़ी हैं व शहर में बंदरों का आतंक है। बेसहारा पशु सडक़ों पर घूमते रहते हैं। शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। रुद्राक्ष पार्क व हूडा सेक्टर 4 के सभी पार्को की हालत खराब है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। डीएमसी ने सभी समस्याओं का जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा भी मौजूद थे।