सत्यखबर, चण्डीगढ़
वर्ष 2000 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन कुमार यादव चंडीगढ़ के अगले गृह सचिव होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह अरुण कुमार गुप्ता की जगह ले लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था। आईएएस यादव सोमवार को अपना पद संभाल सकते हैं। उनके आने के बाद प्रशासन में एक बार फिर विभागों का फेरबदल होगा। अरुण कुमार गुप्ता का कार्यकाल 31 मई को ही समाप्त हो गया था, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनके लिए 3 महीने का सेवा विस्तार मांगा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया था, इसलिए उन्होंने 31 अगस्त तक चंडीगढ़ में काम किया। अब वह अपने मूल कैडर हरियाणा वापस चले गए हैं।
यह भी पढ़ें:- राहुल के इस्तीफे के बाद बिखरने लगी कांग्रेस की युवा ब्रिगेड, भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता जारी…
गुप्ता के पास चंडीगढ़ प्रशासन के गृह, कानून एवं न्याय, चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान, जल संसाधन, जेलों, राजस्व, विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, स्थानीय सरकार, स्वास्थ्य, पुलिस, पर्यावरण और वन विभाग के सचिव के साथ सिटको के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। गुरुवार को ही प्रशासन ने अरुण गुप्ता के विभागों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंपी थी। सबसे ज्यादा विभाग वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े को सौपे गए थे। लेकिन अब नितिन यादव के आने के बाद उन्हें फिर से कई महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते हैं। आईएस यादव यूटी प्रशासन में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के बाद दूसरे नंबर के अधिकारी होंगे। बता दें कि यूटी प्रशासन ने गृह सचिव के पद के लिए आईएएस नितिन कुमार यादव के नाम की ही सिफारिश की थी। हरियाणा द्वारा भेजे गए नामों में वर्ष 2000 बैच के नितिन कुमार यादव, वर्ष 2000 बैच के पंकज अग्रवाल और वर्ष 2003 बैच के विनय सिंह का नाम शामिल था।
Aluminium scrap market forecasting Aluminium scrap trading strategies Metal transport services
Metal waste residue Ferrous material recycling margins Iron scrap recovery operations
Ferrous material logistics management, Iron scrapyards, Scrap metal remodeling
Metal recycling management Ferrous metal recycling associations Iron scrap salvaging services
Ferrous material recycling market intelligence, Iron waste reclamation services, Scrap metal reclamation centers