सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
नीतीश गोयल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन की हरियाणा की युवा इकाई का प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया। नीतीश गोयल इससे अलग भी कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल ने हरियाणा के युवा प्रदेशाध्यक्ष विनोद जैन से विचार विमर्श करने के बाद नीतीश को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य की जिम्मेदारी दी। विनोद जैन ने बताया नीतीश कर्मठ एवं झुझारू युवा है। उनकी नेतृत्व क्षमता को देखकर ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नीतीश गोयल ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल, हरियाणा युवा प्रदेशाध्यक्ष विनोद जैन का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जिस उम्मीद से उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
Aluminium recycling logistics Aluminum recycling economics Metal recyclable waste processing