सत्यखबर, नई दिल्ली
टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा दिया है। बता दें कि गत 7 अगस्त को पुरुषों की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। वह ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में भारत के पहले एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक में मिली स्वर्णिम सफ लता के बाद वह देश में नायक की तरह उभरे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व कर रहा है। वहीं ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद वह सोशल मीडिया पर भी छा गए हैं।
उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने से पहले नीरज चोपड़ा के सोशल साइट इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख फ ॉलोअर थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने स्वर्ण पदक जीता तो 24 घंटे के अंदर इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की तादाद बढक़र 20 लाख से ज्यादा हो गई है।
ओलंपिक में स्वर्णिम सफ लता हासिल करने के बाद पूरे देश से नीरज को प्यार और सम्मान मिल रहा है। वहीं देश भर में तीन ऐतिहासिक लड़ाईयों, व औद्योगिक नगरी के रूप में विदेशों मेें भी प्रसिद्व हरियाणा के पानीपत जिला के गांव खंडऱा से संबंध रखने वाले नीरज पर राज्य सरकार ने इनाम की बारिश करते हुए छह करोड़ रुपये और क्लास वन की नौकरी देने का ऐलान किया है।
इतना ही नहीं हरियाणा सरकार के अलावा पंजाब सरकार ने दो करोड़, बायजूस ने दो करोड़, मणिपुर ने एक करोड़, बीसीसीआई ने एक करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक करोड़, भारतीय ओलंपिक संघ ने 75 लाख और खेल मंत्रालय ने 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं फिलहाल ईनामों की घोषणा हो ही रही है।
ये भी पढ़ें… सोनाली फोगाट ने नाराज प्रजापत समाज से माफी मांगी, इसके बावजूद लोगों ने पुतला फूंका और विरोधी नारेबाजी की
इसके अलावा ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा के गु्रप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को एक्सयूवी 700 इनाम के तौर पर देने की घोषणा कर दी है। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से नीरज को एक्सयूवी 700 देने को कहा। जिसके बाद गु्रप चेयरमैन ने हां भर ली। आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई में लिखा हां वास्तव में हमारे गोल्डन एथलीट को एक एक्सयूवी 700 पूरस्कार के रूप में देना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। कुल मिलाकर समाचार लिखे जाने तके नीरज चोपड़ा पर पुरस्कारों की बौछार जारी थी। वहीं नीरज चोपड़ा के गांव खंडऱा में उनके निवास पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज पहुंचे और पूरे परिवार को सम्मानित किया।
Global aluminum scrap market Aluminium scrap data management Metal recycling yard