सत्य खबर, चण्डीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने सबसे ज्यादा सीटें तो जीतीं हीं, कांग्रेस को सत्ता से बाहर धकेल दिया। जो नतीजे सामने आए, उसमें आप के उम्मीदवारों ने बड़े-बड़ों को ठिकाने लगा दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी जो 2 सीटों पर चुनाव लड़े थे, वो दोनों जगह से हार गए हैं। वहीं, कांग्रेस में महीनों से मुखर रहे नवजोत सिद्धू भी नहीं जीत पाए। वो भारी अंतर हारे हैं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। हां जी, न सिर्फ कांग्रेस..बल्कि भाजपा, शिअद और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के दिग्गज आप के सामने टिक नहीं पाए।
पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल लांबी से चुनाव हार गए हैं। 94 साल के बादल सबसे बुजुर्ग कैंडिडेट थे। वह शिअद के प्रमुख हैं और उनका बेटा सुखबीर बादल भी चुनाव लड़ा, वो भी कमाल नहीं दिखा पाया।
कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाए रखने के लिए कुछ ही महीने पहले पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया। चन्नी ने दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ा। वे कोई सी सीट नहीं जीत पाए हैं। चन्नी चमकौर साहिब-रूपनगर की सीट से तो हारे ही हैं, वह बरनाला में भदौड़ से भी हार गए हैं।
कांग्रेस के लिए अच्छी बात यह है कि, मंत्री परगट सिंह जालंधर कैंट से चुनाव जीते हैं। करीबी मुकाबले में उन्होंने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट को हराया।
*पश्चिमी यूपी में अखिलेश-जयंत को बड़ा झटका, BJP दे रही कड़ी टक्कर; जाटों ने नहीं दिया साथ!*
खबर आई है कि, फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के वर्किंग प्रधान कुलजीत नागरा हार गए हैं, यहां आप के लखबीर सिंह राय जीते हैं। पंजाब में डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव जीत गए हैं। यह कांग्रेस के लिए तसल्ली वाली खबर है, लेकिन कांग्रेस की इस बार बुरी गति ही हुई है। ज्यादातर मंत्री चुनाव हारे हैं।
आम आदमी पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान धूरी से रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीते हैं। अब वे कल शपथ ले सकते हैं।
Aluminium scrap processing technologies Aluminium scrap market development Scrap metal reclamation and reuse