सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर मंगलवार को कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पंजाब के वितमंत्री मनप्रीत बादल, कांग्रेस के सांसद एवं प्रवक्ता मनीष तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सुरजेवाला भवन पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सभी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाला से मिलकर संवेदना व्यक्त की। कुमारी सैलजा ने उनकी तस्वीर पर फूल अर्पित किए। उन्होंने कहा कि शमशेर सिंह सुरजेवाला ने प्रदेश की तरक्की और पार्टी के जनाधार बढ़ाने को दिन रात काम किया। सुरजेवाला एक ऐसा नेता थे जिसने सभी वर्ग के लोगों के हित की सोची। उन्होंने कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की। उनके मार्ग दर्शन में अनेक नेताओं ने काम करने का मौका मिला। उनके निधन से जहां प्रदेश को क्षति हुई वहीं पार्टी को भारी नुकसान हो गया।
इनके अलावा पंजाब के वितमंत्री मनप्रीत बादल, हिमाचल की विधायक आशा कुमारी, कांग्रेस के सांसद एवं प्रवक्ता मनीष तिवारी, राजस्थान से भाजपा विधायक अभिनेष महर्षि, विधायक जोगीराम सिहाग, विधायक दुडाराम, विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक अर्जुनसिंह, न्यूज 24 के राजनीतिक संपादक रमन झा, पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग, ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त, सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार, कांग्रेस नेता मनु भड़ाना, संजय अग्रवाल, अजय शर्मा, भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, अशोक आर्य, सुखबीर कुंडु, रघुबीर भारद्वाज, पूर्व मेयर रेणु डबास, प्रो. संतोष दहिया, जिलेे के वरिष्ठ साहित्कार डॉ. जगदीप शर्मा राही सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
Aluminium recovery process Scrap aluminium utilization technologies Metal waste cleaning