सत्य खबर,चंडीगढ़।
बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल की संभावना नजर आ रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की है। माना यह जा रहा है कि कुछ दिग्गज मंत्रियों की छुट्टी होगी और कुछ नए चेहरे कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। चर्चा ये भी है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुखालफत करने वाले माझा के तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।
उधर नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान नहीं बल्कि कांग्रेस की चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य व कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। जबकि बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके प्रधान सलाहकार व प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ दिल्ली में बैठक की। बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री ने भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की व सलाह ली। मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थिति सरकारी आवास कपूरथला हाउस में हुई, इस बैठक को अच्छा- खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री की सोनिया गांधी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस के चल रहे अंतर्कलह को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होने लगी है। सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी ने एक बार फिर कैप्टन पर ही भरोसा जताया है।
सूत्रो के अनुसार सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने मंत्रिमंडल और प्रदेश कांग्रेस में भारी फेरबदल का प्रस्ताव रखा था। जिस पर सोनिया गांधी ने अपनी सहमति दे दी है। चर्चा है कि जल्द ही पंजाब कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। माना जा रहा है कि अगर पार्टी हाईकमान शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला को प्रदेश प्रधान की कमान सौंपने पर राजी हो जाती है तो सिंगला कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे। सिंगला खुद भी शिक्षा विभाग छोडऩा चाहते हैं। दरअसल पंजाब में आम कहावत है कि यहां जो भी शिक्षा मंत्री बनता है वह अगला चुनाव नहीं जीतता है। हालांकि अंतिम फैसला हाईकमान को ही करना है।
चर्चा यह भी है कि अगर सिंगला की सीट खाली होती है तो पंजाब कैबिनेट में 5 बदलाव हो सकते हैं। मुख्यमंत्री माझा के तीन मंत्रियों से इस्तीफा भी ले सकते हैं। जबकि अरुणा चौधरी को डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा राजकुमार वेरका को कैबिनेट में स्थान मिलने की पुरी पुरी संभावना है। वहीं दोआबा से संगत सिंह गिलजियां को भी कैबिनेट में समायोजित किया जा सकता है। अरुणा चौधरी दलित कोटे से आती हैं। चरणजीत सिंह चन्नी भी डिप्टी सीएम बनने की होड़ में थे।
Aluminum scrap recycling technologies Scrap aluminium sustainability initiatives Scrap metal market competition