चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में बंफर जीत पर कार्यकत्र्ताओं ने मनाई खुशी
सफीदों, महाबीर मित्तल
चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की बंफर जीत पर आप कार्यकत्र्ताओं ने सफीदों कार्यालय पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आप के जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू ने की। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू ने कहा कि चंडीगढ़ में पार्टी का प्रदर्शन सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। इस जीत के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। आम आदमी पार्टी पंजाब सूबे में पूरे बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को विकास का एक मॉडल पेश किया है। दिल्ली सरकार के कार्यों से जनता पूरी तरह से खुश है। दिल्ली सरकार का मॉडल पंजाब में भी लागू किया जाएगा और वहां पर भी ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे। देश व प्रदेशों की जनता आम आदमी पार्टी से उम्मीदें लगाई बैठी हैं तथा आम आदमी पार्टी उन उम्मीदों पर खरा उतरेगी। इस मौके पर युवा अध्यक्ष विकास कंसल, राजेश लांबा, जसबीर देशवाल, धूप सिंह मलिक, पवन धडोली, बलराज धडोली, हीरानंद शर्मा व सतपाल फौजी मौजूद थे।
Aluminium recycling appraisal Aluminium casting scrap recycling Metal waste grading