सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
चिराग पब्लिक स्कूल में पर्यावरण बचाने की मुहीम लेकर साइकिल यात्रा पर निकले भिवानी के लोकेश ने बच्चों से बदलते पर्यावरण के कारणों तथा समाधान पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि बदलते पर्यावरण के कारण आज मानव जाति पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि फसलों में प्रयोग किये जाने वाले रासायनिक उर्वरकों, प्लास्टिक के अत्यधिक प्रयोग व जंगलों को काटकर बड़े-बड़े उद्योग लगाने के कारण पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त पेडों की कटाई के कारण ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है, जो मानव जाति के लिए खतरा पैदा कर रही है। इस दौरान स्टॉफ सदस्यों व विद्यार्थियों लोकेश की इस मुहिम में शामिल होकर पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने का प्रण लिया। प्राचार्य रमेश वत्स ने उनकी पूरी टीम राइड फॉर नेचर स्टैंड विद नेचर का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी पर है, इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया।
Aluminum scrap buyer Aluminium scrap sorting technologies Metal waste reprocessing plant
Metal scrap sales agreements Ferrous waste recovery centers Iron scrapyard
Ferrous metal waste, Iron scrap processing center, Scrap metal recycling facility