सत्यखबर, पानीपत
पानीपत में बिल्लू कॉलोनी में बहन के घर रहने वाले भाई का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त घर में दो बच्चे थे। बहन व मृतक का जीजा कोरोना का टीका लगवाने के लिए सिविल अस्पताल गए थे। भांजी ने पड़ोसियों को घटना के बारे में सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 22 वर्षीय अशोक कुमार मूल रूप से जिला फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वो एक साल से अपनी बहन सुनीता के पास कच्ची फाटक आश्रम के पास बिल्लू कॉलोनी में रहता था।अशोक हरिनगर में ही फैक्टरी में काम करता था। सुनीता ने बताया कि अशोक चार बहन-भाईयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वे रविवार को साढ़े 9 बजे अपने पति बंटू के साथ सिविल अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने गई थी।
ये भी पढ़ें… तांत्रिक ने महिला को अपने जाल में फसाकर की लूट, जानिए कहां का है मामला
घर पर उसकी सात साल की बेटी तनीषा व बेटा मयंक था। तनीषा अशोक के कमरे में पानी लेने गई तो अशोक का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। तनीषा रोते हुए पड़ोस में गई और शव लटके होने की बात बताई। पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर इस बारे में बताया, वे तुरंत घर आए। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। अब तक उन्हें यह नहीं पता कि अशोक ने यह कदम क्यों उठाया है।
Aluminium recovery Aluminium can scrap collection Scrap metal inspection services
Scrap economic trends Ferrous metal reprocessing yard Iron scrap reclamation plant
Ferrous material cutting, Iron repurposing services, Metal recovery and repurposing
Scrap metal trade associations Ferrous waste reclaiming and recovery center Iron recycling and renewal
Ferrous scrap reutilization, Iron recycling industry, Scrap metal inspection