सत्यखबर, पानीपत
पानीपत में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। यहां भारत नगर में निजी कंपनी के सुपरवाइजर शिव कुमार की पिस्तौल से गोलियां मारकर व चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। करीब एक घंटे तक उनका इलाज चलता रहा लेकिन बचाया नहीं जा सका।भारत नगर किला थाना के अंतर्गत आता है। नगर निगम में ठेका लेने वाली कंपनी में शिवकुमार सुपरवाइजर था। करीब 25 दिन बाद काम पर लौटा था। उससे रंजिश रखने वालों को पता चल गया कि शिवकुमार आया हुआ है। बदमाशों ने आते ही उस पर गोलियों से हमला कर दिया। उसे तीन गोलियां लगीं। इतना ही नहीं, बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला भी किया। उसे तुरंत यहां के निजी अस्पताल लाया गया। करीब घंटेभर बाद उसने दम तोड़ दिया। हत्या क्यों की गई, इसका पता नहीं चल सका है।
नगर निगम के कमिश्नर वत्सल वशिष्ठ निजी अस्पताल में शिवकुमार का हालचाल जानने पहुंचे थे। इसके बाद निगम के कई अफसर मौके पर आए। शिवकुमार की मौत पर सभी ने अफसोस जताया है। शिवकुमार का घर करनाल में है। उसके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पानीपत में दिनदहाड़े आपराधिक वारदात बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले थाने से कुछ दूर बस स्टैंड के पास एक युवक की सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई थी। दो छात्र गुटों में रंजिश थी। हालांकि हत्यारे पकडे़ गए थे। इसके अलावा थाने के पास ही एक स्कूल के बाहर आए दिन गुंडागर्दी की घटनाएं हो जाती हैं। पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पा रही।
Copper scrap collection service Copper scrap import regulations Sustainable scrap metal practices
Copper cable export documentation, Scrap metal pricing, Copper scrap buyers and sellers
Aluminum scrap exporters Aluminium recycling systems Scrap metal repurposing technologies