सत्य खबर, पानीपत।
ऐतिहासिक एवं औद्योगिक नगरी पानीपत के किला थाना क्षेत्र पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आयुब के भांजे पर एक लडक़ी को भगा ले जाने का आरोप था। जिसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस लडक़े के मौसा यानी की आयुब को पुलिस थाने में लेकर आई थी। वहीं आयुब को इलाज के लिए जब अस्पताल ले जाया गया तो आरोपी पुलिसकर्मी उसे अस्पताल में छोडक़र भागने लगा लेकिन इससे पहले की आरोपी पुलिसकर्मी भाग पाता है वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने ही उसे पकड़ लिया। आयुब के परिजनों का आरोप है कि लडक़ी के परिजनों से पैसे लेकर आयुब को पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं अफ वाह ये भी उड़ी की आरोपी एएसआई की भी हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। हालांकि पुलिस इस खबर को सिरे से नकार रही है।
ये भी देखें…
https://youtu.be/obVFAANn-zo
वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि एक मामले में पूछताछ के लिए आयुब नाम के शख्स को थाने लाया गया था। यहां एक एएसआई ने आयुब से गलत तरीके से पूछताछ की। जिस वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई और भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं यह खबर न केवल शहर में बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी फैली की हर तरफ इसकी निंदा हो रही है।
Aluminium scrap remelting process Scrap aluminium alloy sorting Scrap metal volume estimation