सत्यखबर,पानीपत
एडवोकेट साहिल बठला के साथ मारपीट करने के आरोपी सीआइए.टू के सिपाही सन्नी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एडवोकेट मोहित बठला और उनके पिता एडवोकेट तिलकराज बठला के साथ मंगलवार को एसपी शशांक कुमार सावन से मिले थे और कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद एसपी ने सिपाही सन्नी के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद बार एसोसिएशन का गुस्सा थोड़ा हल्का हुआ है। वहीं एसोसिएशन के प्रधान शेर सिंह खर्ब ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस अवसर पर उप प्रधान विकास रुहल, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव सुनील शर्मा व संयुक्त सचिव संदीप भौक्कर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े… शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी अपना लोहा मनवा रही बेटियां – दुष्यंत चौटाला
उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को पुरेवाल कालोनी में गाड़ी निकालने के विवाद में सीआइए.टू के सिपाही सन्नी और एडवोकेट साहिल बठला में मारपीट हो गई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई थी। एडवोकेट साहिल बठला के ब्यान पर पुराना औद्योगिक थाने में सिपाही सन्नी और एएसआइ अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं सीआइए.टू के एएसआइ जवाहर के ब्यान पर साहिल बठला, तिलकराज बठला, असीम डुडेजा और अशोक डुडेजा व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
Aluminum scrap recycling centers Aluminium scrap document control Metal waste separation
медучреждение комбинированного типа в Москве купить справку от врача задним числом в Москве медсправка о посещении врача
batmanapollo.ru