सत्य खबर, पानीपत
पानीपत शहर में एक सिरफिरा आशिक बेहद खौफनाक कारनामा करने चला था, जिसका अंजाम किसी की मौत हो सकती थी। लेकिन गनीमत रही कि लोगों ने उसे दबोच लिया। सिरफिरा उत्तर प्रदेश से पानीपत एसिड लेकर पहुंचा। यहां उसने कंपनी से काम कर घर लौट रही लड़की और उसकी मां का रास्ता रोका। उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया। लड़की की मां ने विरोध किया तो उसने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। वह एसिड लड़की पर फेंकने की तैयारी में था, लेकिन यह देखकर लोग जमा हो गए।
लोगों ने लड़के को पकड़ लिया। उसके हाथ से एसिड भी छीन लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई भी की। इस बीच सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को अपने हिरासत में लिया और स्थानीय पुलिस थाना को सूचित किया। सूचना मिलने पर किशनपुरा चौकी पुलिस व चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की पक्ष के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी।
यह भी पढ़े:- *Petrol Diesel Price In Haryana: तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें कितने पैसों की हुई कटौती*
यह मेरे साथ रहेगी, नहीं तो इस पर एसिड फेंक दूंगा
घटना शहर के सबसे व्यस्त नगर शिव नगर की है। शिव नगर में एक कंपनी से महिला अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ काम करती है। शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वे दोनों घर वापस लौट रही थीं। जब वे अपनी गली के करीब पहुंची तो उनका दो लड़कों ने अचानक रास्ता रोक लिया। इनमें से एक युवक ने सिर पर टोपी पहनी थी और मुंह पर मास्क लगा रखा था। मुख्य आरोपी योगेश निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश ने किसी भी तरह का पर्दा नहीं किया हुआ था। दोनों ही मां-बेटी के आने का पहले से ही इंतजार कर रहे थे। योगेश ने लड़की का हाथ पकड़ लिया।
मां-बेटी दोनों ने ही इसका विरोध किया। योगेश ने महिला से कहा कि मैं आपकी बेटी को पसंद और प्यार करता हूं। इसे मेरे हवाले कर दो। यह मेरे साथ रहेगी। अगर तुमने इसे मेरे हवाले नहीं किया तो मैं इस पर एसिड फेंक दूंगा। इसके भाइयों को भी मरवा दूंगा। यह सुनने के बाद महिला अपनी बेटी को बचाने के लिए उसके आगे अड़ गई। सिरफिरे योगेश ने अपने दोस्त से एसिड मांगते हुए इशारा किया तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देखकर योगेश का दोस्त एसिड साथ लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि योगेश को लोगों ने पकड़ लिया।
अक्टूबर 2020 में इसी लड़की को लेकर भागा था योगेश
पुलिस जांच में सामने आया कि अक्टूबर 2020 में पीड़िता जब 18 साल की थी, वह घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चांदनीबाग थाना में दर्ज की गई थी। करीब चार दिन बाद लड़की को यूपी के कानपुर से बरामद किया गया था। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया था उसे योगेश बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से लड़की का योगेश के साथ संपर्क खत्म हो गया था। मगर सिरफिरे ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
वह पिछले डेढ़ वर्ष में अनेक बार पानीपत आकर पीड़िता के परिवार को लड़की पर एसिड फेंकने, उसके भाईयों को मरवाने समेत पीड़िता को भी मारने तक की धमकियां दे रहा था। आरोपी एसिड अटैक के ही मंसूबे से शनिवार शाम को लड़की के सामने आया था।
Aluminium recovery and reuse Aluminium alloy recycling certifications Scrap metal retrieval