सत्य खबर, नई दिल्ली
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी आलाकमान से मिले बिना वापस पंजाब लौट गए हैं। बता दें कि कांग्रेस की पंजाब इकाई में कलह को दूर करने के मकसद से गठित तीन सदस्यीय समिति ने राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ लंबी मंत्रणा की थी। मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन आज पंजाब लौट गए हैं। पंजाब के सीएम ने अपने दोनों दौरे के दौरान एक बार भी पार्टी आलाकमान से मुलाकात नहीं की।
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जंतर-मंतर जाने का अपना कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। कांग्रेस की पंजाब इकाई में कलह को दूर करने के मकसद से गठित तीन सदस्यीय समिति ने मंगलवार को राज्य के मुख्यमत्री अमरिंदर सिंह के साथ लंबी मंत्रणा की। ऐसा समझा जाता है कि इसमें कलह दूर करने के फार्मूले पर विचार करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर उतरने की तैयारी पर चर्चा हुई।
यह भी पढें:- सीएम मनोहर लाल ने की विदेश मंत्री से विशाल जुड की रिहाई की बात, जानिए क्या कहा विदेश मंत्री ने
पार्टी सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अध्यक्षता वाली इस समिति और अमरिंदर के बीच यह बैठक तीन घंटे से अधिक समय तक चली। समिति ने हाल ही में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत कांग्रेस के पंजाब से ताल्लुक रखने वाले 100 से अधिक नेताओं से उनकी राय ली थी। खडग़े के अलावा कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल इस समिति में शामिल हैं। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन दिनों सिद्धू एक बार फिर से मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं। विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
Scrap aluminium material repackaging Aluminium scrap export-import trends Scrap metal supply chain management