हरियाणा

पुरानी अनाज मंडी में व्यापारियों ने किया वृष्टि यज्ञ

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर की पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों ने इंद्र देवता को प्रसन्न करने की दिशा में वृष्टि यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया। वृष्टि यज्ञ में सैंकड़ों लोगों ने अपनी आहुति डालकर समाज व क्षेत्र में सुख-शांति व बारिश होने की कामना की। इस मौके पर कन्या भोज के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अपने संबोधन में कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान शिवचरण कंसल ने कहा कि वर्षा का जीवन में बहुत महत्व है।

क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है, जिससे हर इंसान खासकर किसान वर्ग काफी परेशान है व क्षेत्र में बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए है। बारिश के बिना धान की फसलों को नुकसान हो रहा है। किसान इस देश का अन्नदाता है और व्यापारी-किसान का चोली दामन का साथ है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने वृष्टि यज्ञ व भंडारे के आयोजन का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वायु व जल आदि जो देव हैं वे यज्ञ से शुद्ध हो जाते हैं। यज्ञ से आकाशमंडल निर्मल और प्रदूषणमुक्त हो जाता है। यही उन देवताओं का सत्कार और पूजा है।

Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?
Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?

अग्रि में समर्पित पदार्थ आकाश मंडल में पहुंचकर मेघ बनकर वर्षा में सहायक होते हैं। वर्षा से अन्न और अन्न से प्रजा की तुष्टि-पुष्टि होती है। इस प्रकार जो अग्निहोत्र करता है वह मानो प्रजा का पालन करता है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज की भलाई के लिए हर प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।

Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!
Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!

Back to top button