सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
बड़ी बहन द्वारा डांटने पर एक 17 वर्षीय लड़का घर से रूठकर चला आया था। जिसके बाद वह नरवाना के विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचा, तो वहां पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों सिपाही बलजीत व एसपीओ राजपाल ने उसको देर रात घूमने का कारण पूछा। जिसके बाद वह घबराकर रोने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसको चुप करवाया और उसको पानी पिलाकर उसका घर का पता पूछा। लड़के ने अपना नाम अंकित तथा जिला हिसार के गांव उगालन का वासी बताया। पुलिस कर्मियों ने उसके पिता का मोबाइल नंबर पूछा, तो उसके बाद फोन पर उसके पिता से बात की। लड़के के पिता ने बताया कि उसका लड़का अंकित सोमवार 8 जून की सुबह 11 बजे से घर से गायब था। जिसका आस-पता किया था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। उन्होंने बताया कि लड़के की बड़ी बहन ने उसको धूप में बंधी गाय को छाया मेें बांधने के लिए कहा था, लेकिन जब उसने गाय नहीं बांधी, तो उसको डांट-फटकार लगाई। जिससे वह रूठकर घर चला गया। लड़के के पिता ने पुलिस कर्मियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उसके लड़के को ढूंढने में मदद की। पुलिस कर्मियों ने लड़के को उसके पिता के परिचित को सौंप दिया।
Aluminum recycling certifications Scrap aluminium energy efficiency Scrap metal reprocessing center