सत्य खबर, नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट)
प्रगति मैदान में लगे विश्व पुस्तक मेले के सांस्कृतिक उत्सव में मैजिक शो का आयोजन किया गया। इसमें गिनीज रिकॉर्ड होल्डर जादूगर अशोक खरबंदा और उनके बेटे राहुल खरबंदा ने जादू पेश किया। लोगों की पुस्तकों में रुचि बढ़ाने और डिजिटल इंडिया की थीम पर नेशनल बुक ट्रस्ट और इंडियन ब्रदरहुड ऑफ मैजिशियन संस्था के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके लिए विशेष जादू तैयार किए गए थे। लोगों ने पुस्तकों की खरीददारी के बीच जादू शो का भरपूर आनंद उठाया।
वहीं इस पुस्तक मेले में अशोक खरबंदा ने तरह-तरह के जादू दिखा जहां लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाई गई। वहीं, राहुल खरबंदा ने डिजिटल माध्यम से जादू पेश किया। युवा दर्शकों ने इसे खासा पसंद किया। इसके साथ ही माइंड रीडिंग, बुक रीडिंग, खेल खेल में जादू सीखें एवं जादू और विज्ञान, आई पैड मैजिक से जादू को नए ढंग से प्रस्तुत किया गया। बाद में वैदिक गणित की सहायता से मात्र सात सेकंड में दर्शकों को बड़े से बड़े नंबरों को हल करने का तरीका भी बताया गया। अंत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश जादू से देने के साथ ही जादू से तिरंगा बनाकर लोगों को देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया।
इस दौरान अशोक खरबंदा द्वारा लिखित पुस्तकें जैसे ए टू जेड मैजिक, कलर चेंजिंग बुक, बिकम ए मैथ मैजिशियन विद अस इत्यादि पुस्तकों का प्रदर्शन भी किया गया। अशोक खरबंदा जहां जाने माने जादूगर हैं। वहीं एमबीए की शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद राहुल खरबंदा जादू कला को जीवित रखने के मकसद से जादू का प्रदर्शन करते हैं। इस मौके पर विनोद शर्मा और डॉ. भारती इत्यादि लेखक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Aluminum scrap for sale Aluminium stamping scrap recycling Metal recovery yard collection
Scrap metal utilization center Ferrous metal repurposing and reclaiming Iron reclamation services
Ferrous material industrial collaboration, Iron scrap salvage, Scrap metal remanufacturing