सत्यखबर, नई दिल्ली
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर देश उनको आज याद कर रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी दिल्ली स्थित सदैव अटल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित की। इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के नेताओं ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा हम उनके शानदार व्यक्तित्व को याद करते हैं, उनके सहृदय स्वभाव को याद करते हैं। उनकी हाजिरजवाबी और हास्य के अंदाज को याद करते हैं।
हम राष्ट्रीय प्रगति में उनकी भूमिका को याद करते हैं। उन्होंने कहा अटजली हमारे दिलों में ओर नागरिकों की स्मृतियों में हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर सदैव अटल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सदैव अटल वाजपेयी का स्मारक है। वर्ष 2018 को आज ही के दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था। उन्हें साल 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री पद तीन बार संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:45 बजे अटल समाधि स्थल सदैव अटल पर शुरु हो चुकी है। समाधि स्थल पर पहुंचकर पीएम मोदी और राष्ट्रपति समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
ये भी पढ़ें… जम्मू कश्मीर में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, चार घायल
वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे लोकभवन में पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Aluminum scrap selling Aluminium recycling economic impact Metal waste repurposing