केन्द्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल : राम किशन गुज्जर
सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक शैली चौधरी व पूर्व विधायक चौधरी राम किशन गुज्जर के नेतृत्व में नारायणगढ़ क्षेत्र में स्थित सभी पेट्रोल पैम्पों के निकट केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व पेट्रोल व डीजल की बढाई गई कीमतों को वापिस लेने व बढती मंहगाई पर रोक लगाने की मांग की। विधायक शैली चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है जिससे मंहगाई चरम पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत ही कम हैं जिस कारण भारत के आस-पास के देशों में पेट्रोल व डीजल के दाम बहुत कम हैं। विधायक ने कहा कि जैसे ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होते हैं तो केन्द्र व प्रदेश सरकार टैक्स को बढा देती है जिससे तेल के दाम कम होने की बजाय बढने लगते हैं। विधायक ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार मंहगाई पर रोक लगाने में बिल्कुल नाकाम साबित हुई है। देश की जीडीपी न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि बांगलादेश जैसे देशों की जीडीपी भी भारत से उपर है और भारत में केन्द्र सरकार की गल्त नीतियों के चलते मंहगाई पर काबू नहीं हो सका व जीडीपी भी न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि मंहगाई के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। कांगे्रस पार्टी की नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व कुमारी शैलजा के नेतृत्व में पूरे देश व प्रदेश में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं व तेल की बढी हुई कीमतों को वापिस लेने की मांग की जा रही है। विधायक ने कहा कि कोरोना काल में केन्द्र सरकार को मंहगाई पर रोक लगानी चाहिये व पेट्रोल व डीजल की बढाई गई कीमतों को वापिस लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि देश में नया संसद भवन बनाने की बजाय केन्द्र सरकार को कोरोना काल में आम आदमी के हित में मंहगाई पर रोक लगानी चाहिये।
पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा रोजाना पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढौतरी करने से मंहगाई चरम सीमा पर पहुंचे चुकी है। कोरोना काल में एक तरफ तो लोगों के रोजगार बंद पड़े हैं वहीं मंहगाई के कारण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। सरकार लोगों की मदद करने की बजाय रोजाना तेल के दाम बढाने पर लगी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार सभी मामलों में फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को तुरन्त किसानों की सभी मांगों को मान लेना चाहिये व तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर देना चाहिये। प्रदर्शन में बिरेन्द्र गुज्जर, राजबीर राणा, गुरमिन्द्र बेरखेड़ी, पवन धीमान, देश बंधु जिंदल, नरेन्द्र देव शर्मा, अमित वालिया, राज कुमार धीमान, जितेन्द्र सिंह, श्याम लाल धीमान, श्रवण कुमार, कर्ण कुमार, सतीश कुमार, बलविन्द्र सिंह वालिया, गुरचरण बनौंदी, मुलक राज, सुखदेव सैनी, बृज लाल बख्तुआ, भूषण कुराली, रणजीत सिंह, लक्की शर्मा, सर्वजीत सिंह विक्की, सतपाल सिंह टोका, नरेश वालिया, संदीप नखड़ौली, प्रवीण शर्मा शहजादपुर डा. जय प्रकाश सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Aluminum scraps Aluminium scrap inspection services Metal reclamation
клиника персональной медицины справка медицинская купить Москва купить справку без врачей
batmanapollo.ru