जिला जींद में धूमधाम से मनाया गया 72 वां वन महोत्सव, 13 लाख से अधिक पौधे होंगे रोपित
सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: जींद के विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा ने कहा कि पेड़- पौधे जीवन का आधार होते हैं व धरती माता का श्रृंगार है इसलिए हर व्यक्ति को पौधे रोपित कर आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाने का प्रण लेना चाहिए। यह बात उन्होंने वन महोत्सव को सम्बोन्धित करते हुए कहीं। कृष्ण लाल मिढ़ा ने स्थानीय पुलिस लाईन में आयोजित 72वें वन महोत्सव का शुभारम्भ यहां पौधा रोपित कर किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली गैर सरकारी संस्थाओं तथा पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित हुई पेंटिंग तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि अगर जीवन को स्वस्थ तरीके से यापन करना है तो वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना होगा। इसके लिए पौधे रोपित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल लगाकर पौधे रोपित करें और जब तक यह पेड़ नहीं बन जाते तब तक इनकी सम्भाल करें, इसके बाद यह पेड़ पुरे जीवन व्यक्ति को फल, छाया, लकड़ी, ऑक्सीजन इत्यादि देकर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जींद जिला में अशोक स्तंभ बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-
खटकड़ टोल प्लाजा से किसानों ने ओपी चौटाला को दिया झटका, कहा- नहीं करने देंगे मंच सांझा…
जींद के एसडीएम दलबीर सिंह ने जीवन में पेड़- पौधों के महत्व पर बोलते हुए कहा कि पेड़- पौधों के बिना संभव नहीं है। सरकार द्वारा अधिकाधिक पौधे रोपित करवाने को लेकर कई योजनाएं लागू की गई है, आमजन इन योजनाओं का लाभ उठाकर धरती को हरा- भरा बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जल शक्ति अभियान समेत कई योजनाओं की लोगों को विस्तार से जानकारी दी और वन महोत्सव कार्यक्रम में आए सभी लोगों को पौधा रोपण करने की भी शपथ दिलवाई। जिला वन मण्डल अधिकारी रोहताश बिरथल ने कहा कि जिला में लगभग 5० जगह वन महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान पौधे रोपण करने के साथ- साथ लोगों को नि: शुल्क पौधे भी वितरित किए गए है। जिला में इस वर्ष 13 लाख से अधिक पौधे रोपित करवाने का लक्ष्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों का पौधा रोपण के प्रति रुझान को देखते हुए लक्ष्य से अधिक पौधे रोपित होंगे। जिला के सभी गांवों में पंचवटी रोपित करवाई जा रही है। उन्होंने पंचवटी रोपित करने का सही तरीका भी लोगों के साथ सांझा किया। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत तीन लाख पौधे रोपित करवाए जा रहे है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को औसतन एक हजार पौधे फ्री उपलब्ध करवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि छठी से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को नि: शुल्क एक लाख आठ हजार पौधे दिए जाएंगे। खेतों में क्लोनल सफेदे के पांच लाख पौधे रोपित करवाने का लक्ष्य है। पौधे रोपित करवाकर किसानों को सौंपे जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-
किसान आंदोलन: वकीलों के पैनल को LG ने किया खारिज, केजरीवाल बोले- दिल्ली वालों का हुआ अपमान
उन्होंने बताया कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए वन विभाग द्वारा 25 हजार तुलसी के पौधे तथा 75 हजार गिलोय के पौधे रोपित करवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पौधे लोगों को फ्री दिए जाएंगे। इसी प्रकार से एक लाख पौधे और लोगों को उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस अवसर पर जनहित पर्यावरण समिति जुलाना के प्रधान गुरूदास सिंह को सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद से सुरेश को पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। सफीदों, उचाना तथा नरवाना उप मंडलों में एसडीएम के नेतृत्व में वन महोत्सव मनाया गया। नरवाना उपमंडल में दनौदा गांव के विद्यालय, उचाना में करसिन्धु गांव के विद्यालय में तथा सफीदों उपमण्डल में सफीदों के राजकीय महाविद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 72 वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने लोगों को वर्चुअल सम्बोधित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को अधिकाधिक पौधे रोपित करने का आहवान किया। वन महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर, डीएसपी पुष्पा खत्री ने भी पौधा रोपण किया। इस अवसर पर रेंज फोरेस्ट अधिकारी देवेन्द्र लाठर समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Aluminium scrap appraisal Aluminium scrap pyrolysis Demolition metal recycling
Metal scrap recovery and repurposing Ferrous metal recycling associations Iron scrap drop-off
Ferrous waste recycling challenges, Iron scrap reclaiming and reuse, Metal waste baling