सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघाना में जोरदार पौद्यारोपण अभियान चलाया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बीईओ कल्याण चहल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य जगमिंद्र रेड्ढू ने की। इस मौके पर स्कूल के प्राध्यापक सतीश शर्मा व नरेंद्र रेड्ढू विशेष रूप से मौजूद थे। स्कूल में अतिथियों ने फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। अपने संबोधन में बीईओ कल्याण चहल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारी प्रकृति को खूबसूरत तथा वातावरण को शुद्ध बनाते है। पेड़ मनुष्य के मित्र है। हमें पेड़ो को ना काटकर पौधे लगाने चाहिए। अगर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो पृथ्वी में असंतुलन बढ़ जायेगा और कोई भी प्राणी जीवित नहीं रहेगा। पेड़ हमारे पर्यावरण व मानव जीवन को हराभरा और खुशहाल रखते है। पेड़ हमें साफ और प्रदुषण रहित पर्यावरण देने के साथ-साथ हमें प्राकृतिक आपदाओं से भ्भी बचाते है। पेड़ों की जड़े धरती में मिट्टी को पकड़े रखती है, जिससे भूमि कटाव नहीं हो पाता। पेड़ों की वजह से ही वर्षा होती है। पेड़-पौधे प्रकृति द्वारा प्रदत अमूल्य भेंट है। पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए हमें पौधारोपण करने के साथ-साथ उनका संरक्षण व संवर्धन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-
Aluminum scrap assessment Aluminium scrap technology advancements Metal reclaiming solutions