सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: वन विभाग सफीदों ने उपमंडल के गांव भुसलाना व करसिंधू में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया। वन विभाग सफीदों भाग-2 के बीट इंचार्ज सुमित कुमार वर्मा व टीम हैड सुभाष चंद्र की टीम ने दोनों गांवों में फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया। अपने संबोधन में इंचार्ज सुमित कुमार ने कहा कि हमारी प्रकृति की सुंदरता पेड़-पौधों पर निर्भर है। मनुष्य के जीवन में पेड़ों का महत्व जल बिन मछली जैसा है। पेड़ों से हमें छाया, मीठे फल, औषधि, लकडिय़ां प्राप्त होती है। पेड़-पौधे हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचाओं से बचाते हैं। मनुष्य कार्बन-डाइ-ऑक्साइड छोड़ते है, जो पौधे सोख लेते है। जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे उतना वातावरण में ऑक्सीजन का निवास होगा। पेड़ो को संरक्षित करने के लिए जनजागरण व जनसहयोग की आवयश्कता है। लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हमारी आने वाली पीढिय़ों को सुखी व समृद्ध बनाने के लिए वन और पेड़ो जैसे प्राकृतिक संसाधनों की एहमियत को समझना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए। पौधारोपण करने के लिए लोगों को वन विभाग पौधे उपलब्ध करवा रहा है।
यह भी पढ़ें:-
Aluminum alloy scrap Aluminium finishing recycling Scrap metal baling