सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रेखा ने बताया कि हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष भर चलने वाले अभियान कानूनी सेवाओं की गुणवता सभी के लिए न्याय की पूंजी है नामक अभियान का शुभारम्भ न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित न्यायधीश सर्वोच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा एक अगस्त को गुरूग्राम में किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति रवि शंकर झा मुख्य न्यायधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय और पर्टन- इन- चीफ, हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, न्यायमूर्ति राजन गुप्ता, जज, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति जसवंत सिंह,जज, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति अजय तिवारी, जज, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति एजी मसीह, जज व पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं अन्य गणमान्य ने शिरकत की। इसी कार्यक्रम की जानकारी हेतू पैनल अधिवक्ता की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सुश्री रेखा ने पैनल अधिवक्ताओं को एक अगस्त के कार्यक्रम में लॉंच की गई परियोजनाओं की जानकारी दी। इस बैठक में यह भी आहवान किया गया कि अधिक से अधिक लोगों तक मुफ्त कानूनी सेवाओं का संदेश दिया जाए और सभी को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। पैनल अधिवक्ताओं ने सीजेएम को इस कार्य में सम्पूर्ण सहयोग देने का आवश्वास दिया।
Aluminium scrap handling safety Scrap aluminium storage solutions Metal scrap reclamation and processing