सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – ब्रहमाकुमार प्रो. ओंकार चंद ने बताया कि नकारात्मक विचारों से ही तनाव व डिप्रेशन की बीमारी बढती है। आज चारों ओर से हमें नकारात्मक बातें ही सुनाई देती हैं। नकारात्मक विचार स्वाभाविक पैदा होते हैं, लेकिन पॉजिटिव विचारों को पैदा करने के लिए हमें प्रयास करना पड़ता है। राजयोग मेडिटेशन विचारों की दिशा को नकारात्मक से सकारात्मक पॉजिटिव बनाने में सहायक है। पॉजिटिव विचारों से व्यक्ति निरोगी बनता है। उन्होंने लोगों से प्रेम नगर एवं ओम शांति कॉलोनी स्थित ब्रहमाकुमारी सेंटर पर मेडिटेशन की विधि निशुल्क सीखकर अपना जीवन खुशहाल व निरोगी बनाने का आहवान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसएमओ डॉ. देवेन्द्र बिंदलिश, प्रवीण मितल, सुरेन्द्र गोयल, प्रो. बीके ओंकार चंद, सीमा ने दीप प्रजवल्लित करके बडे हर्षोल्लास के साथ किया। इस अवसर पर मुख्यवक्ता प्रो बीके ओंकार चंद के आह्वान पर सैंकडो लोगों ने एक साथ अपनी सोच को पॉजिटिव बनाए रखने की शपथ ली। म्युजिकल एक्सरसाईज में लोगों ने एक्सरसाईज के साथ साथ म्युजिक की धुन पर परमात्म प्यार के रंग में रंग गए। इस कार्यक्रम में राजयोग मेडिटेशन का अर्थ, लाभ एवं विधि बताने के साथ साथ परमात्मा से मिलन मनाने की विधि, भारत के उत्थान-पतन की कहानी आदि विषयों बारे बताया जा रहा है।
Metal reclamation and recovery center Ferrous metal recovery Iron waste reclaiming
Ferrous material handling services, Iron scrap shearing, Scrap metal repurposing services
Scrap aluminium conservation Aluminium scrap buying Metal waste handling