सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा शहजादपुर में शिव जयंती पर्व के उपलक्ष्य में राजयोग द्वारा सर्व समस्याओं का समाधान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक ऐसी सुंदर दुनिया जिसमें सब भाईचारे से रहते हों। जहां नफरत, घृणा, व वैर का नामोनिशान भी न हो। इसके लिए बस एक मंत्र पक्का करें, संस्कार परिवर्तन से ही संसार परिवर्तन होना है। आज जो नकारात्मक संस्कार मानव मन में पल रहे हैं यह हमारे निजी संस्कार नहीं, हम इस मानव तन में चैतन्य चमकते अविनाशी सितारे हैं, हमारा मूल स्वभाव शांति, प्रेम, शुद्धता है। यही संकल्प एकता व सदभावना को जागृत करेगा और अवश्य ही सुखमय संसार साकार होगा। उक्त विचार राजयोगिनी राजयोगिनी बी के हरदीप बहन नारायणगढ़ ने कार्यक्रम के संचालन करते हुए प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन गुरपाल सिंह अकबरपुर ने शिरकत की। गुरपाल सिंह ने इस अवसर पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वर्षों से विश्व में शांति प्रेम व भाईचारे का संदेश दे रहा है।
रायपुररानी से विशेष तौर पर पधारे राजयोगिनी बी के किरण बहन ने 85वीं शिव रात्रि के आध्यात्मिक रहस्य बारे बताया। उन्होंने कहा कि शिव परमात्मा पर स्थूल बेर, बेलपत्र, धतूरा, भांग, कच्ची लस्सी का चढ़ावा चढ़ाने के साथ वैर, भावना, अहंकार, ईष्र्या, नफरत जैसे दुर्गुणों का भी तेयाग कर उनको भगवान को अर्पण करें तथा मन को निर्मल शुद्ध बनाएं। उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव अपने वायदे अनुसार भारत भूमि पर प्रजापिता ब्रह्मा के तन में दिव्य अवतरण कर चुके हैं। कलयुग रूपी घोर रात्रि में परमात्मा का आगमन होता है यही सच्ची शिवरात्रि है। परमात्मा शिव का ध्वजारोहण कर सभी ने स्वयं को सकारात्मकता में संक्लपबद्ध किया। ब्रह्माकुमारी बी के प्रीति बहन नारायणगढ़ ने राजयोग के माध्यम से सभी के मन की तार परमात्मा से जोड़ गहन शांति की अनुभूति कराई। कार्यक्रम का आकर्षक सफल संचालन करते हुए सभी को आनंद की अनुभूति करवाई। भाई पवन शर्मा अम्बाला ने सभी को संस्था का संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में शाखा इंचार्ज राजयोगिनी बी के बहन जानकी ने आये सभी भाई बहनों को शिव जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिव कुमार डेराबस्सी ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर बी के रेखा बहन नारायणगढ़ व शहजादपुर से सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Environmental aluminum recycling Aluminum scrap repurposing Scrap metal reclamation depots
Scrap metal dealer Ferrous metal reconditioning Iron reuse
Ferrous material certification, Scrap iron trade, Scrap metal processing facility