सत्यखबर नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट) – यमुना स्वच्छता अभियान से युवाओं को जोड़ने के लिए कमल क्लब के माध्यम से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पार्क नन्द नगरी में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने बल्लेबाजी करके किया। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस के उत्तर पूर्वी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त आनंद मिश्रा ने गेंदबाजी करके उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में महामंत्री आर डी शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय महावर, कमल क्लब अध्यक्ष तेजप्रकाश गुप्ता, कैलाश जैन, कर्मवीर चंदेल, आनंद त्रिवेदी, राजकुमार श्रीवास्तव, वीके शर्मा, गंगाराम माहोर, अश्वनी शर्मा, रामनिवास गौतम, धर्मेंद्र वसिष्ठ, सुनील झा, मुकेश महेश्वरी, संजीव मित्तल, ऋषि जिंदल, सिंपल गर्ग, विनोद गुप्ता, महेंद्र सागर, दीपक ठाकुर, पवन गर्ग, सुरेंद्र साहू, सुरजीत सिंह, अश्वनी पुनिया, राकेश यादव, करतार सिंह डेडा, राजू सागर, सतीश माहोर, विजय तोमर, प्रवीन शर्मा, मनोज कुमार, पवन वशिष्ठ, अभिषेक झा, जयवीर सरावत उपस्थित थे।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि यमुना चैलेंज ट्रॉफी का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को सामने लाना है। गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक यमुना चैलेंज ट्रॉफी का मुख्य उद्देश्य है समाज के प्रत्येक वर्ग को खेल से जोड़ कर समाज में समरसता का प्रबाह अधिक से अधिक किया जा सके। क्रिकेट देखने में जितना मजा आता है, उतना ही फायदा इस खेल को खेलने में होता है। ये एक ऐसा खेल है, जिसे खेलते रहने पर आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। आप जीत का आनंद दूसरों के साथ साझा करते हैं।
जिलाध्यक्ष कैलाश जैन ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के साथ प्रतिभा विकास पर भी जोर दे रहा है। इससे खिलाड़ियों के सुनहरा भविष्य और यमुना को सुंदर स्वरूप मिल सकेगा। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच भव्य आयोजन सहित इसी मैदान में होगा, जहां गली क्रिकेट के खिलाड़ियों पर पूरे देश की नजर होगी। खिलाड़ियों की प्रतिभा के समर्थन में सरकार व खेल जगत की बड़ी हस्तियां वहां मौजूद रहेंगी।
Copper scrap importers Copper scrap forging Metal scrap transportation logistics
Recycling facilities for Copper cable scrap, Scrap metal residue recycling, Copper scrap sourcing