कहा: मनोहर सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध
सफीदों मंडी में हुआ राजीव जैन का जोरदार अभिनंदन
सफीदों, महाबीर मित्तल
प्रदेश के व्यापारियों को किसी भी रूप में प्रताडि़त नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश की मनोहर लाल सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से कटिबद्ध है। यह बात हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कही। वे नगर की पुरानी अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राईस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जैन व पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश जैन ने राजीव जैन को फूलमालाएं पहनाकर व शॉल औढ़ाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा व पूर्व पालिकाध्यक्ष ईश्वर कौशिक भी विशेष रूप से उपस्थित थे। राजीव जैन ने कहा कि वे पूरे प्रदेश में भ्रमण करके व्यापारियों को एकजूट करकेउनकी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। हाल ही प्रदेश में व्यापारियों के साथ अनेक प्रकार की बड़ी घटनाएं घटी। सभी मामलों में वे मौके पर पहुंचे तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सम्मुख सभी मामलो को प्रमुखता से उठाकर संलिप्त बदमाशों को पकड़वाया। राजीव जैन ने कहा कि तोशाम, पेहोवा, जींद, कैथल, हिसार, कनीना व समालखा में पीडि़त व्यापारियों की आवाज को उठाया। भविष्य में भी किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यही नहीं भविष्य में भी किसी भी प्रकार की असुरक्षा का सामना करने वाले व्यापारी भाइयों के साथ मिलकर काम करेंगे और उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सजग है तथा कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बैठक में उपस्थित एक व्यापारी ने मांग उठाई कि व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा हथियार के लाईसेंस प्रदान किए जाए। जिस पर राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने असलाह देने की भी एक पारदर्शी ऑनलाईन पॉलिसी बनाई है। पहले होता यह था कि असलाह लेने की फाईल अधिकारियों के दफतरों में घूमती रहती थी और जरूरतमंद व्यक्ति को असलाह समय पर नहीं मिल पाता था लेकिन अब सरकार ने असलाह को लेकर ऑनलाईन पॉलिसी शुरू की है। कोई भी असले का जरूरतमंद व्यक्ति ऑनलाईन अपना आवेदन दाखिल करे। अगर उसका कारण ठोस होगा तो उसे तत्काल असलाह का लाईसेंस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे व्यापारियों की समस्याओं को जानने के लिए पूरे प्रदेश में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं को जानकर उनको मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सम्मुख रखा जाएगा और उनका यथासंभव निराकरण करवाया जाएगा।
Aluminium recovery operations Aluminium scrap resource optimization Scrap metal reclamation and reclaiming