सत्य खबर, हिसार
प्रदेश में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अचानक मौसम में आए बदलाव से लोग कंपकंपी महसूस करने लगे हैं। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
सुबह और शाम को घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। अधिकांश स्थानों पर तापमान का ग्राफ लगातार गिर रहा है। प्रदेश में हिसार में मौसम सबसे ठंडा रहा और यहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं नारनौल का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं शिमला शहर में न्यूनतम तापमान 7.1 दर्ज किया गया जाे कि हिसार के मुकाबले कम रहा।
https://sat.magzian.com/applications-will-be-applied-today/
मौसम विभाग के वैज्ञानिक पूर्वानुमान लगा रहे हैं कि इस बार ठंड अधिक पड़ सकती है। इसके पीछे कारण कम बारिश होना बताया गया है। प्रदेश में हर दिन तापमान गिरावट आ रही है। सोमवार को सबसे ठंडा दिन चंडीगढ़, पंचकूला और अम्बाला में रहा, जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो रात में हिसार का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री कम रहा। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।
Aluminium recovery facility Scrap aluminium import procedures Scrap metal logistics solutions
Scrap metal repur Ferrous material recycling public relations Iron and steel scrapping and reclamation services
Ferrous material standards, Scrap iron handling, Metal reclamation and recovery