सत्यखबर, उत्तर प्रदेश
एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी दर्शाने का भी प्रयास किया । लेकिन इस घटना का राज खुल गया। अब पुलिस ने आरोपी प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के रिश्ते में जीजा लगता है। और दोनों की पहचान किसी शादी में हुई थी।उत्तर प्रदेश के डौकी के पवावली निवासी 28 वर्षीय राकेश की शादी आठ वर्ष पहले पूनम से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। सोमवार सुबह राकेश का शव घर में पड़ा मिला था। पत्नी खुदकुशी की बात कह रही थी। मगर राकेश के गले पर निशान देखकर स्वजनों को हत्या का शक हुआ।
साथ ही उन्होंने पत्नी और उसके प्रेमी मंसुखपुरा के तासौड़ निवासी सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूनम और आरोपित प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस हिरासत में हत्या की वारदात कुबूल लीएसपी पूर्वी बैंकट अशोक के अनुसार पूनम के सोनू से तीन वर्ष से संबंध थे। सोनू पूनम के रिश्ते का जीजा है। तीन वर्ष पहले एक शादी में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह पूनम के पास ससुराल में आता था। पति को उनके संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसके बाद वह इसका विरोध करता था। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर दोनों ने हत्या की साजिश रची।
रविवार रात को राकेश घर में सो रहा था। सोनू रात में आया। पूनम ने उसके साथ मिलकर सोते समय सोनू का स्टाल से गला घोंट दिया। पुलिस ने गला घोंटने में इस्तेमाल की गई स्टाल भी कब्जे में ले ली है। मंगलवार को दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
Aluminium recycling software Aluminium scrap alloy separation Metal scrap recovery yard