सत्यखबर
मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू इन दिनों चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं। उनपर गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज की जगह केसरिया झंड़ा फहराने का आरोप है। जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसा करने पर कई फिल्मी सितारों ने भी दीप सिद्धू की आलोचना की है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने भी उनकी आलोचना की है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%87/
इतना ही नहीं सनी देओल यह भी कहा है कि उनका और उनके परिवार को दीप सिद्धू से कोई लेना-देना नहीं हैं। अभिनेता ने यह बात मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बोली है। लेकिन सनी देओल को दीप सिद्धू के लिए यह बात कहना भारी पड़ गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स दीप सिद्धू के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो साझा करके उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल सनी देओल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज लाल किले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी 6 दिसबंर को ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है, जय हिन्द’। सनी देओल को ट्विटर पर यह बात लिखना भारी पड़ गया है। कई सोशल मीडिया पर यूजर्स दीप सिद्धू के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो साझा करते उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Gurudev Singh नाम के यूजर ने सनी देओल के माता-पिता हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के साथ दीप सिद्धू की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘कृप्या झूठ बोलने की कोशिश न करें। हमारी भावनाऐं आहत होती हैं, जय भारत।’
Recycling regulations for aluminum scrap Aluminium scrap certification standards Metal recycling solutions
медучреждение сохранения трудоспособности и активной социализации справка от врача на работу купить в Москве где можно купить справку