सत्य खबर, फतेहाबाद । फतेहाबाद के गांव बनगांव में सोमवार देर शाम विधवा महिला ने अपने तीन लड़कियों और एक लड़के को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। लडका-लड़की की हालत गंभीर है और उनको हिसार रेफर किया गया है। घटना के कारण अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस छानबीन में लगी है।
बताया गया है कि गांव बनगांव की महिला किरण के पित वकील की मौत हो चुकी है। महिला ने सोमवार सायं को अपनी तीन बेटियों निशु, नीत, आईना और बेटे कशिश को जहर दे दिया। बच्चों को जहर खिलाने के बाद किरण ने भी सल्फास खा लिया।
जहर के प्रभाव से सभी तड़पने लगे तो परिवार के अन्य परिजनों को इसका पता चला। पांचों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर महिला किरण और दो बेटियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे कशिश और उसकी एक बहन आइना की हालत गंभीर बताई जा रही है। फतेहाबाद से इनको हिसार रेफर किया गया है।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर महिला के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच मामले की जांच कर रही है। विधवा महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है
Aluminum coil scrap Aluminium scrap handling safety Scrap metal reutilization and recycling