सत्यखबर,हरियाणा
प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम के चलते सीएम मनोहर लाल खट्टर ने छह साइब क्राइम पुलिस स्टेशन बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। ऐसे में पुलिस स्टेशनों में कर्मचारियों के वेतन और भत्ते के लिए 14.38 करोड़ रुपये से अधिक और उपकरणों की खरीद के लिए 1.44 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में राज्य में पंचकूला और गुड़गांव कमिश्नरेट में दो साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन हैं। साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों की संख्या, प्रकृति और जटिलता को देखते हुए इन शिकायतों के निपटान के लिए पुलिस कमिश्नरेट तथा रेंज स्तर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की आवश्यकता है। प्रशासनिक विभाग (गृह) ने राज्य में छ: और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन फरीदाबाद, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, साउथ रेंज रेवाड़ी, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन रोहतक रेंज, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन हिसार रेंज, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन करनाल रेंज, और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अंबाला रेंज शामिल हैं।
Aluminium recycling compliance Aluminium scrap treatment Metal scrap dismantling