सत्य खबर,जगाधरी
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में वीरवार को आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 2024 को टारगेट करते हुए संगठन का निर्माण किया जाएगा । गांव,जोन, जिला और विधानसभा सतर की टीमें बनाई जाएंगी । प्रत्येक कार्यकर्ता से फीडबैक लिया जाएगा , इसके बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। वे जोन, जिला और विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता खुद को अरविंद केजरीवाल समझ कर पार्टी की नीतियों का प्रचार और प्रसार में जुट जाएं।
वे खुद दिल्ली से राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश कार्यकर्ताओं के बीच ले जाने का काम करेंगे और सभी कार्यकर्ता उस संदेश को जन -जन तक पहुंचाएंगे। सम्मलेन में मौजूद आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रचार व प्रसार करने का काम करेंगे। प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं टिप्स भी दिए और कहा कि 2024 चुनाव को लक्ष्य मानकर पार्टी की नीतियों का प्रचार और प्रसार करने का काम करें। उन्होंने कहा आज पूरा देश की जनता को आम आदमी पार्टी में नई उम्मीद नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भी आम आदमी पार्टी ने अपना झंडा बुलंद किया है, आने वाले समय में आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा में भी जीत की बयार बहेगी।आज दिल्ली सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य और जन सरोकारों से जुड़ी नीतियों को देश में जनसमर्थन मिल रहा है।
*बिना सरकारी संरक्षण के नहीं हो सकती अवैध माइनिंग : अशोक तंवर*
वहीं नॉर्थ जोन संयोजक और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा ने कहा कि न प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित है, ना विधायक और न ही खुद पुलिस वाले तो प्रदेश की आम जनता को क्या सुरक्षा मिलेगी। नूंह में पंचगांव में सूचना मिलने पर खनन माफिया द्वारा डीएसपी सुरेंद्र सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई।उन्होंने इसे राज्य की कानून व्यवस्था के मुंह पर करारा तमाचा बताते हुए कहा कि अपराधियों के मन से राज्य में खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है। वहीं प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में हैं। एक मजबूत संगठन की नींव रखकर आम आदमी पार्टी को मजबूत करेंगे, और जन जन तक पार्टी की नीतियों का प्रसार करने का काम करेंगे।
आम आदमी पार्टी के उत्तरी जोन सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं कार्यक्रम में मंच का कुशल संचालन इंदराज मथाना ने किया। इस अवसर पर गुरदेव सिंह सुरा,आदर्श पाल,योगेंद्र चौहान, रणधीर चौधरी, सुशील जैन, अमर पाल आर्य, नरेश सारण, राय सिंह, रघुवीर सिंह छिंदा, सतीश शर्मा दोरंग, प्रीतम सिंह समेत रादौर, सढोरा व यमुनानगर विधानसभा हलकों से कार्यकर्ता व नेता गण मौजूद रहे।
Aluminum scrap recycling projects Aluminium waste treatment Scrap metal prices