सत्य खबर, मुबंई
सनी लियोन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हॉट और पसंदीदा हीरोइन में से एक हैं। सनी ने अपने हॉट-सेक्सी अंदाज और किलर डांस मूव्स से दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। रियलिटी शो बिग बॉस 5 में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में भाग लेने से लेकर महेश भट्ट और पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में अभिनय करने तक अभिनेत्री ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है, जो अभी भी जारी है।
सनी लियोन आज 13 मई शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सनी का जन्म 13 मई 1981 में करनजीत कौर वोहरा के रूप में एक सिख परिवार में हुआ था। एडल्ट इंडस्ट्री में कुछ समय तक काम करने से पहले सनी लियोन ने जर्मन बेकरी और एक टैक्स-एंड-रिटायरमेंट फर्म में भी काम किया है। सनी लियोन बाल चिकित्सा नर्स बनने की भी पढ़ाई की है।
एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्होंने अपने लिए सनी नाम चुना और बाद में लियोन को उसमें जोड़ा। सनी ने वर्ष 2016 में बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में जगह बनाई थी। सनी प्रियंका चोपड़ा के ठीक बाद दूसरी सबसे अधिक गूगल पर सर्च की जाने वाली भारतीय हस्तियों में से एक थीं। 2018 में, सनी लियोन ने अपना कॉस्मेटिक्स ब्रांड ‘स्टार स्ट्रक कॉस्मेटिक्स’ लॉन्च किया। ब्रांड के इंस्टाग्राम हैंडल पर दिए गए विवरण के अनुसार, सभी प्रोडक्टर PETA प्रमाणित हैं। सनी लियोन साल 2016 में अपना मोबाइल ऐप लॉन्च करने वाली पहली भारतीय हस्ती बनी थीं।
*हरियाणा : शुक्रवार रहा पुलिस के नाम, तीन जगहों पर गैंगेस्टर गिरफ्तार, जानिए कौन कहां हुआ गिरफ्तार*
एक्ट्रेस, मॉडल, निर्माता होने के अलावा, सनी एक लेखक भी हैं। किताब स्वीट ड्रीम्स में सनी ने रोमांटिक लघु कथाएं लिखी हैं। सनी लियोन ने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की थी। सनी और डेनियल वेबर दोनों एक प्रोडक्शन हाउस सनसिटी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट चलाते हैं जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर ने जुलाई 2017 में अपने पहले बच्चे को गोद लिया, जिसका नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा। बाद में, दंपति ने सरोगेसी के माध्यम से आशेर और नूह नाम के दो बेटों का स्वागत किया।
Scrap aluminium pricing trends Aluminium scrap best management practices Metal waste warehousing