सत्य खबर, पानीपत।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी गु्रप के जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि न्यायलय से उन्हें जमानत मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन चढूनी गु्रप के जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने पानीपत मीडिया सेंटर में घुसकर निजी चैनल में कार्यरत मीडिया कर्मी से मारपीट की थी। जिसके चलते पानीपत तहसील कैंप पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया है।
बता दें कि इसके अलावा सांसद संजय भाटिया और विधायक प्रमोद विज का रास्ता रोकने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में इसराना थाने में पुलिस ने किसान नेता सुधीर जाखड़ समेत 75 लोगों पर मामला दर्ज किया हुआ है। वहीं फिलहाल इन मामलों में कोई कार्रवाही नहीं हुई है।
Aluminium scrap global trade Aluminium waste audit Metal scrap reclaiming yard