हरियाणा

बीजेपी की टिकट की बाजी मार गए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – हरियाणा विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित 78 उम्मीदवारों की लिस्ट में सफीदों विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य टिकट की बाजी मार गए। उनके टिकट मिलने से लोगों में भारी उत्साह है और नगर के आर्य सदन में जश्र का माहौल रहा। टिकट मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व सांसद रमेश कौशिक का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 75 पार का लक्ष्य पार करेगी। बचन सिंह आर्य पिछले 28 वर्षों से सफीदों विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय राजनीति में हैं।

उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी आ रही पारी सन् 1991 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ कर की थी। 1991 में वह विधायक बनने के साथ-साथ हरियाणा सरकार के विभिन्न महकमों के वजीर भी बने। उसके उपरांत वर्ष 2004 में उन्होंने निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ा और 43721 वोटों से भारी जीत दर्ज करके विरोधियों को चित्त कर दिया। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में उन्होंने ऐन वक्त पर वे कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सोनीपत में आयोजित हुई रैली में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Haryana News: फिर टली उम्मीद! मनचाहे स्कूल में तबादले का सपना अब जून तक स्थगित!
Haryana News: फिर टली उम्मीद! मनचाहे स्कूल में तबादले का सपना अब जून तक स्थगित!

उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश कौशिक को भारी लाभ पहुंचा। रमेश कौशिक भारी मार्जिन के साथ सफीदों विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करके निकले। अपनी जीत के उपरांत नगर के आर्य सदन में आकर रमेश कौशिक ने कहा था कि बचन सिंह आर्य के अहसान का बदला सूद समेत चुकाऊंगा। बचन ङ्क्षसह आर्य को टिकट मिलना उसी वायदे की ओर इशारा करता है। वैसे बचन सिंह आर्य को समालखा विधानसभा से टिकट मिलने की चर्चाएं भी चली थी लेकिन उन्होंने उन चर्चाओं को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी अगर मौका देगी तो मैं सफीदों विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ूंगा, किसी अन्य सीट से चुनाव लडऩे का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

उन्होंने कहा था कि उनकी आन, बान और शान सफीदों विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता है। 28 साल की इस राजनीति में उनका यहां की जनता के साथ दिलोजान का लगाव है और जनता भी उनसे बेहद पसंद व प्यार करती है। जनता के बल पर ही वे मजबूती के साथ पिछले 28 सालों से सक्रिय राजनीति में लगातार भागीदारी कर रहे हैं, उसके लिए वे इस विधानसभा क्षेत्र के जनता के अहसानमंद है।

Haryana News: दूध दाल आटा छुपाया तो होगी जेल! हरियाणा में कड़ी कार्रवाई का ऐलान!
Haryana News: दूध दाल आटा छुपाया तो होगी जेल! हरियाणा में कड़ी कार्रवाई का ऐलान!

Back to top button