पिल्लूखेड़ा, (संजय जिन्दल):
कांग्रेस विधायक कर्ण सिंह दलाल और इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने दूसरे के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने व जूते दिखाने पर हरियाणा विधानसभा मेंकांगेस विधायक कर्ण सिंह दलाल को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। यह बात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संसार देशवाल ने एक वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कर्ण सिंह दलाल ने बी.पी.एल. परिवारों व गरीब परिवारों का मुददा विधानसभा में उठाया था। सदन में पूर्व मुख्यमंत्री भूनपेंद्र सिंह हुड्डा क माफी मांगने पर भी सत्ता पक्ष बीजेपी सरकार व विपक्ष ने मिलकर करण सिंह दलाल के खिलाफ षडयंत्र रचा है। देशवाल ने कहा कि इससे साबित होता है कि इनैलो व बीजेपी मिले हुए हैं। इनैलो व बीजेपी कांग्रेस पार्टी की जनक्रांति यात्राओं से बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई हैं। जो दोनों दलों को सहन नहीं हो रहा। संसार ने कहा कि आन वाला समय कांग्रेस पार्टी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ आएगी।
Scrap copper buyer Copper scrap material recovery Scrap metal reconstruction
Copper cable scrap recycling industry, Metal recycling operations, Copper scrap recycling process