सत्य खबर, पानीपत
जहां इंसान जीने के लिए कुछ भी कर गुजरता है। यहां तक की अपराध की दुनिया में भी कुछ लोग मजबूरी वो भी परिवार के सामने रोटी का संकट आने पर कदम रखते हैं। जबकि दूसरी ओर कुछ इंसान ऐसे भी होते हैं जो मुसीबत सहते हैं तथा नहीं सहने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं पर अपराध के सहारे परिवार नहीं पालते। ऐसा ही एक मामला पानीपत के सन्नी का है जो इतना मजबूर है कि वो अपने और अपने परिवार के लिए इच्छा मृत्यु की मांग करने पर मजबूर है।
दरअसल सन्नी अपने परिवार का अकेला कमाने वाला शख्स था। जो अपने माता-पिता के साथ अपने पत्नी और नन्ही सी बच्ची का ऑटो चलाकर भरण पोषण कर रहा था। लेकिन उसकी दोनों किड़नियां फेल होने की वजह से आज वो कोई काम नहीं कर सकता है। आज उसके परिवार के पास गुजर-बसर के लिए कोई साधन नहीं है। दाने-दाने को मोहताज सन्नी और उसके परिवार के पास उम्मीद की कोई आस नहीं है। सन्नी की पत्नी का कहना है कि वो गर्भवती भी है और उसकी एक छोटी सी बच्ची भी है। पति ही घर का खर्चा चलाते थे, लेकिन पति भी अब कमा नहीं सकते हैं। कल हमारे साथ क्या होगा ये सोच कर भी डर लगता है।
वहीं सन्नी के पिता भी बुजुर्ग हो चले हैं। उनके काम करने की उम्र भी चली गई है। सन्नी के पिता ने रोते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचा। सन्नी जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहा है।
वहीं उसका परिवार सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है ताकि उन्हें कुछ मदद मिले और वो अपने परिवार का पेट पाल सकें। वहीं उम्मीद है कि उनकी इस गुहार को सुनकर प्रशासन या सामाजिक संस्थाएं आगे आएंगी। जिससे ये परिवार इन मुश्किलों से बाहर निकाल पाए। उम्मीद इसलिए है क्योंकि पानीपत में कई संस्थाएं व संगठन ऐसे हैं जिन्होंने ऐसे जरूरतमंदों की हर संभव मदद की है।
Recycling facilities for aluminum scrap Aluminium scrap inventory management software Metal salvage yard solutions