सत्य खबर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को महिला खिलाड़ियों के लिए भी सालाना प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है. बोर्ड के मुताबिक़ सीनियर महिला क्रिकेटर्स के लिए ये अनुबंध अक्तूबर 2020 से सितंबर 2021 तक के लिए है. इस नए अनुबंध के तहत ग्रेड ए में महिला खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख, ग्रेड बी में सालाना 30 लाख और ग्रेड सी में सालाना 10 लाख रुपए दिए जाएँगे।
ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव
ग्रेड बी: मिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड़, शेफ़ाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडेय, तानिया भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज़
यह भी पढें :- BKU के पानीपत जिला अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार और पुलिस प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार
ग्रेड सी: मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया, रिचा घोष
वैसे भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स के मुक़ाबले ये राशि काफ़ी कम है. भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेटर्स के लिए जो सालाना अनुबंध है, उसमें चार ग्रेड हैं- ग्रेड ए प्लस, ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी. ग्रेड ए प्लस वाले पुरुष खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़, ग्रेड ए वालों को पाँच करोड़, ग्रेड बी वालों को तीन करोड़ और ग्रेड सी वालों को एक करोड़ सालाना मिलते हैं।
Scrap aluminium resource efficiency Scrap aluminum business Metal scraps reclamation