सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: बेहतरीन पर्यावरण के लिए भाजपाईयों ने बूथ नंबर 117 पर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया। पौधारोपण के साथ-साथ विशेष स्वच्छता अभियान के तहत तालाब की सफाई की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं पौधरोपण अभियान के जिला संयोजक कलीराम पटवारी व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा एवं जिला संयोजक प्लास्टिक मुक्त तालाब प्रिंस मुद्गिल विशेष रूप से मौजूद थे। भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ता ने मिलकर पौधारोपण करने के साथ-साथ तालाब की सफाई भी की। अपने संबोधन में पूर्व विधायक कलीराम पटवारी ने कहा कि इस धरती पर जीवन चलाने में पेड़-पौधों का बड़ा महत्व है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पेड़-पौधे नहीं होंगे तो हमें सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। आज के दौर में व्यापक रूप से पौधारोपण अभियान चलाने की आवश्यकता है। कोरोनाकाल के दौरान आक्सीजन की भारी मारामारी देखने को मिली। अगर मनुष्य को प्रकृति का संरक्षण करते हुए पेड़ों का अनावश्यक कटान ना करता तो शायद ऐसी नौबत ना आती। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपनी आने वाली पीढिय़ों के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। इस मौके पर रोहित गुंबर, सक्षम भाटिया, रोहित गुंबर, सुनील लाड़वाल, शीशपाल तुसामड़, विजेंद्र सैनी, मनोज तुसामड, राजेश, अनिल व संजीव मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-
Aluminum scrap types Scrap aluminium emissions reduction Metal waste branding