संपूर्ण सफीदों क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: जननायक जनता पार्टी, भारतीय जेसीज, व्यापारी, अग्रवाल समाज एवं 36 बिरादरी के नेता विनोद सिंगला (57) देर रात बीमारियों से कड़े संघर्ष के उपरांत जिंदगी की जंग हार गए। श्री सिंगला ने कल्पना चावला मैडीकल कालेज करनाल में अंतिम सांस ली। विनोद सिंगला के निधन का समाचार जैसे ही सफीदों क्षेत्र में आया संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि विनोद सिंगला पहले कोरोना से ग्रस्त हुए थे और फिर ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में उनकी ब्लैक फंगस की सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद उन्हें पैरालाइज अटैक आया। वहां से उन्हे मेदांता अस्पताल गुरुग्राम ले जाया गया, जहां पर उनकी ब्रेन व छाती की सर्जरी हुई। उसके बाद में रिकवर नहीं कर पाए और उन्हे फिर से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल लाया गया। उन्होंने आखिरी सांस तक भी अपना हौसला नहीं छोड़ा। अंतत: अनेक बीमारियों से संघर्ष करते हुए परलोक गमन कर गए। उनके निधन का समाचार पाते ही अल सुबह क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उनके पिल्लूख्खेड़ा निवास स्थान पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके निवास पर पहुंचा। उसके उपरांत पिल्लूख्खेड़ा श्मशान घाट में वैदिक मंत्रोचारण के बीच पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उनके इकलौते बेटे प्रशांत सिंगला ने उन्हे मुखाग्रि दी। अंतिम संस्कार के वक्त सफीदों हलका के विधायक सुभाष देशवाल, हरिद्वार के पूर्व मेयर सतपाल ब्रह्मचारी के अलावा अनेक राजनीतिक पार्टियों के नेता व गण्यमान्य लोग मौजूद थे। उपस्थित नेताओं व गण्यमान्य लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आज भगवान ने हमारे बीच से एक ऐसा जिंदादिल इंसान छीन लिया, जिसकी भरपाई अब ताउम्र नहीं हो सकती। वे एक पढ़े-लिखे, सूझवान एवं सामाजिक व्यक्ति थे। श्रभ्ी सिंगला का जाना संपूर्ण समाज के लिए गहरी क्षति है। बता दें कि दिवंगत विनोद सिंगला अपने पीछे धर्मपत्नी पदमा सिंगला, बेटे प्रशांत सिंगला व बेटी पोर्शिया सिंगला को छोड़कर गए है। बता दें कि विनोद सिंगला का प्रदेश की राजनीति की बड़ी-बड़ी हस्तियों से सरोकार रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनैलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व केंद्रिय मंत्री विरेंद्र सिंह, जजपा सुप्रीमों अजय सिंह चौटाला के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी पत्नी पदमा सिंगला जिला परिषद जींद की ख्चेयरपर्सन रह चुकी हैं। बहरहाल विनोद सिंगला जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium shredding machines Aluminium recycling yield enhancement Scrap metal reutilization yard